{"_id":"5e34803b8ebc3e4b605d03e1","slug":"nikki-munajir-anand-are-the-first-muzaffarnagar-news-mrt466613442","type":"story","status":"publish","title_hn":"निक्की, मुनाजिर, आनंद रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निक्की, मुनाजिर, आनंद रहे प्रथम
विज्ञापन
निक्की, मुनाजिर, आनंद रहे प्रथम
मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम महाविद्यालय में साहित्यिक सांस्कृतिक महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण में निक्की, निबंध में आनंद कुमार और वाद-विवाद में मुनाजिर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में निक्की प्रथम, निहारिका त्यागी द्वितीय स्थान पर रहीं। वाद-विवाद प्रतियोगिता में मुनाजिर प्रथम एवं खुशबू अंसारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में आनंद कुमार शर्मा को प्रथम एवं अतुल मिश्रा को द्वितीय स्थान मिला। प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार मलिक ने कहा कि इन छोटी-छोटी प्रतियोगिता में भागीदारी करके विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास होता है। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने इन तीनों प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है, यह अच्छी बात है। कार्यक्रम में डॉ. हरेंद्र सिंह सिरोही, डॉ. एके सिंह, गिरिराज किशोर, डॉ. एसके सिंह, आईडी शर्मा, डॉ. संदीप कुमार, ओमवीर सिंह, मेजर विजय कुमार ढाका, डॉ. अरुण कुमार, केपी सिंह, आरके सिंह, हर्षिता तिवारी, डॉ. दुष्यंत, जॉनी कुमार, अभिषेक, डॉ. सुभाष कुमार, भूपेंद्र, केपी मलिक आदि मौजूद रहे।