फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Night blood survey done for microfilaria in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - माइक्रो फाइलेरिया के लिए किया नाइट ब्लड सर्वे

Fri, 03 Nov 2023 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 03 Nov 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Night blood survey done for microfilaria in Muzaffarnagar
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार के 2027 तक माइक्रो फाइलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को लेकर जिले में नाइट ब्लड सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। जिला मलेरिया की टीम व पीएचसी टीम ने वहलना में नाइट ब्लड सर्वे किया। यहां कई लोगों की ब्लड स्लाइड बनाई गईं।

शहर से सटे गांव वहलना में बुधवार रात अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी दिव्या वर्मा के साथ जिला मलेरिया विभाग और पीएचसी मेघाखेड़ी की टीम पहुंची। जिन्होंने माइक्रो फाइलेरिया के लिए नाइट ब्लड सर्वे किया। गांव के 20 साल से अधिक लोगों के रक्त के नमूने लिए गए। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि भारत सरकार के 2027 तक माइक्रो फाइलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य के तहत शासन से नाइट ब्लड सर्वे कराने के निर्देश मिले हैं। यूपी के 51 जिलों में माइक्रो फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जाता है। पश्चिम यूपी के 24 जिले में नॉन एंडेमिक जनपदों की सूची में शामिल हैं। जनपद में फाइलेरिया नहीं है। यह जांचने के लिए कि कहीं यहां भी फाइलेरिया के लक्षण तो नहीं है, इसलिए बीच-बीच में अभियान चलाया जाता है। अब 20 साल से ऊपर के लोगों की माइक्रो फाइलेरिया की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन




एक जगह पर चलेगा तीन दिन अभियान

जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि एक जगह पर तीन दिन तक नाइट ब्लड सर्वे किया जाएगा। एक रात में 100 लोगों के रक्त के नमूने लिए जाएंगे। इसके बाद स्लाइड बनाकर उनकी माइक्रोस्कोपी से जांच की जाएगी। लगातार तीन दिन तक 20 साल से अधिक 300 लोगों के नमूने लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्यूलेक्स मच्छर से होता है फाइलेरिया

जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि फाइलेरिया क्यूलेक्स मच्छर से होता है। यह मच्छर गंदे पानी में पनपता है। इसके काटने से शरीर में वुचेरिया बेंक्राफ्टी नाम का परजीवी प्रवेश कर जाता है। फाइलेरिया होने पर व्यक्ति के शरीर में खुजली और फीवर की समस्या हो जाती है। अलावा पुरुषों में प्रजनन तंत्र के आसपास दर्द और सूजन की दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed