फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Niece's murder: Relationships screamed due to knife attack, Isra became the target because she was loved one.

भतीजी की हत्या: चाकू के वार से निकली रिश्तों की चीख, मां की सबसे लाड़ली होने के कारण निशाने पर आई इसरा

Tue, 17 Feb 2026 09:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 17 Feb 2026 09:52 PM IST
सार

Muzaffarnagar News: यूपी के मुजफ्फरनगर स्थित शाहपुर में माना ने अपनी चार साल की भतीजी इसरा की हत्या कर दी। भाभी की टोका-टाकी नफरत में बदल गई। एक महीने से वह बदला लेने की साजिश रच रही थी। 

विज्ञापन
Niece's murder: Relationships screamed due to knife attack, Isra became the target because she was loved one.
हत्यारोपी बुआ माना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Niece's murder: गांव बसी कलां में भाभी फिरदौस की ओर से रोजाना की जा रही टोका-टाकी ने ननद माना को नफरत से भर दिया। भाभी के परिवार के खात्मे की एक महीने तक साजिश रचती रही। चाय में नींद की गोलियों से परिवार नशे में सो गया तो सबसे पहले भाभी की लाड़ली इसरा को निशाना बनाया। पेट पर चाकू का वार होते ही फिरदौस पहले चीखी लेकिन इसके बाद बेहोश हो गई। यही वजह है कि वह हमलावर के बारे में नहीं बता सकी। मां के पास सो रहे तीनों बच्चे भी मामूली घायल हुए। शोर-शराबे के बीच इसरा नहीं मिली तो अपहरण का शोर मचा। पुलिस को बरगलाने के लिए आरोपी ने बेसुध होने का नाटक रचा लेकिन खुद को बचा नहीं सकी।
विज्ञापन

 

पुलिस जांच में सामने आया कि माना मोबाइल पर किसी युवक से बात करती थी। भाभी नाराज थी और उसने दूसरी जगह ननद का रिश्ता तय करा दिया था। इसके बाद से ननद की नाराजगी और बढ़ती चली गई। इसरा से उसकी मां फिरदौस अधिक प्यार करती थी, इसी वजह से आरोपी के निशाने पर सबसे पहले मासूम ही आई। चाय में दी गईं नींद की गोलियों से परिवार नशे में सो गया तो आरोपी ने इसरा को उठाकर पानी के टैंक में डाल दिया और ढक्कन बंद कर दिया। पानी में डूब जाने से बच्ची की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने घर में रखे चाकू से भाभी के पेट पर वार किया। हमले से भाभी की चीख निकल गई, लेकिन अगले ही पल वह बेहोश हो गई। शोर-शराबे के कारण परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए आरोपी ने बदमाशों का शोर मचा दिया। इसरा के अपहरण की जानकारी पुलिस को दी गई। घायल को बेहोशी की हालत में परिवार के लोग पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए और यहां से मेरठ रेफर कर दिया गया। रात में फिरदौस से बातचीत नहीं होने के कारण गुत्थी पूरी तरह उलझ गई थी। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी को पकड़ा तो मामला खुलता चला गया।
 
विज्ञापन

भाभी ने तय कराई माना की शादी, बढ़ गई नफरत
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ननद की शादी भाभी फिरदौस ने ही तय कराई थी। इसके बाद भी ननद का रवैया नहीं सुधरा, बल्कि वह मोबाइल पर प्रेमी से बात करती रहती थी। यह फिरदौस को अच्छी नही लगता था।

चेन्नई में काम करने गया है प्रेमी, पड़ोसी से मंगाईं गोलियां
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी युवती का तीन साल से प्रेम प्रसंग गांव के ही युवक से चल रहा है। उसका प्रेमी वर्तमान में चेन्नई में काम करने गया है। पड़ोस के ही युवक से एक सप्ताह पहले नशीली गोलियों का पत्ता मंगाया। 17 गोलियां सोमवार रात में उसने घर में मौजूद भाभी उसके चार बच्चों, अपने पिता यामीन व माता बाली, बहन अंजुम को चाय में पिला दी थी।
 

दो घंटे इसरा की तलाश करती रही पुलिस
पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने कहा कि बदमाशों के वारदात अंजाम दी है। परिवार के सदस्य एक ही कमरे में सो रहे थे, ऐसे में पुलिस को शक हुआ। आरोपी कमरे में बेसुध पड़ी थी, जिस कारण पुलिस का शक और अधिक बढ़ गया। पुलिस रात में ही सभी परिजनों को थाने ले गई थी। वहां पूछताछ के बाद घटना का सच सामने आया। दो घंटे की तलाश के बाद इसरा का शव मिला।
 

कोई पछतावा नहीं, रोज टोकती थी भाभी
एसएसपी ने बताया कि आरोपी युवती माना से पूछताछ की गई है। उसे अपनी गलती का कोई पछतावा नजर नहीं आया है। उसने घटना करना स्वीकार किया है। साथ ही कहा कि वह भाभी की टोका-टाकी से आहत थी।
 

मां से लिपटने के कारण चाकू की चपेट में आए
घटना के समय फिरदौस के तीन अन्य बच्चे शाद, आयशा व नबिया भी उसके पास लेटे हुए थे। पुलिस का कहना है कि जिस समय महिला पर हमला किया गया उसकी चीख सुनकर बच्चे जागकर अपनी मां से लिपट गए। अंधेरा होने के कारण उन्हें भी चाकू लग गया, जिससे वह मामूली घायल हुए हैं। इसके बाद बदमाश होने का शोर मच गया।
 

तीन घंटे की पूछताछ में हुआ मामला साफ
एसएसपी ने बताया कि घटना के बाद वह मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने परिजनों से भी पूछताछ की। तीन घंटे की पूछताछ के बाद मामला साफ हो गया था। आरोपी युवती ने घटना करना बताया। पुलिस ने चाकू व घर से तीन नशीली गोलियां भी बरामद कर ली।
 

कपड़े की फेरी लगाने का काम करता है परिवार
परिजनों ने बताया गया घायल फिरदौस के पति इमरान सहित छह भाई हैं, जिनमें इमरान के अलावा फैजान, उवेश, शमशाद, आमिर व उमर हैं। आमिर व उमर अविवाहित है। जबकि चार अन्य भाइयों की शादी हो चुकी है। परिवार के पुरुष सदस्य कपड़े की फेरी लगाने के लिए गए हुए थे। फैजान बुढ़ाना रहता है जबकि अन्य भाई गांव में ही रहते है। आरोपी की एक भाभी मकान के ऊपरी हिस्से में सोई हुई थी, शोर-शराबे के बाद वह नीचे उतरकर आई।
 

बुढ़ाना में सुपुर्द ए खाक की गई इसरा
पोस्टमार्टम के बाद देर रात इसरा का शव ननिहाल में बुढ़ाना ले जाया गया। यहां पर गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।

प्रेमी सहित दो युवकों की भूमिका की होगी जांच
पुलिस का कहना है कि युवती का प्रेमी चेन्नई में है। प्रथम दृष्टया उसकी भूमिका सामने नहीं आई है। फिर भी उसकी व नशीली गोलियां लाकर देने वाले युवक की भूमिका की जांच की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed