फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   NGT expressed displeasure over giving clean to sugar mill

शुगर मिल को क्लीन देने पर एनजीटी ने नाराजगी जताई

Fri, 24 Sep 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
NGT expressed displeasure over giving clean to sugar mill
शुगर मिल को क्लीन देने पर एनजीटी ने नाराजगी जताई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदूषित पानी की शिकायत की जांच में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से खतौली शुगर मिल से बिना नमूने लिए ही क्लीन चिट दिए जाने पर एनजीटी ने नाराजगी जताई है। एनजीटी ने शुगर मिल चलने पर पानी के नमूने लेकर जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए है।
खतौली निवासी श्रीपाल सिंह ने एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूशन) को खतौली शुगर मिल की शिकायत की थी। बताया था कि जीवन के लिए शुद्ध पानी जरूरी है, मगर यहां शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। शुगर मिल के कारण भूमिगत पेयजल प्रदूषित हो गया है। खेतों की फसलें भी प्रभावित हो रही है। इस शिकायत पर एनजीटी ने उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को शुगर मिल के पानी के नमूने लेकर जांच उपरांत अपनी रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे। जिस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दो जुलाई की भेजी रिपोर्ट में कहा कि कोरोना काल के कारण नमूने नहीं लिए जा सकते।
विज्ञापन

इसके बाद 14 सितंबर को भेजी रिपोर्ट में बताया कि वर्तमान में शुगर मिल बंद है, इसलिए पानी के नमूने नहीं लिए जा सकते। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में मिल को क्लीन चिट दिए जाने पर एनजीटी ने नाराजगी जताई। एनजीटी ने शुगर मिल चलने पर उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नेशनल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को संयुक्त रुप से नमूने लेकर जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed