फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   New year celebration celebrated till late night

देर रात तक मनाया नए साल का जश्न

Sat, 02 Jan 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
New year celebration celebrated till late night
मुजफ्फरनगर/मीरापुर। जिले में नए साल का जश्न बृहस्पतिवार रात देर तक मनाया गया। लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। हालांकि इस बार कोरोना संक्रमण के चलते लोगों ने घर से बाहर निकलने और कार्यक्रम आयोजित करने से परहेज किया।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र में इस बार नए साल का जश्न कोरोना संक्रमण की वजह से फीका रहा। किसी भी होटल, रेस्टोरेंट में इस बार नए साल के आगमन पर पार्टी इत्यादि का आयोजन नहीं किया गया। लोगों ने अपने घरों में रहकर ही नए साल का स्वागत किया। इस दौरान देर रात तक जमकर आतिशबाजी की गई। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर एसएसपी अभिषेक यादव व एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गी पुलिस फोर्स के साथ देर रात तक सड़कों पर रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

उधर, मीरापुर में भी कई स्थानों पर नए साल का जश्न मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी। कस्बे में आतिशबाजी की गई। सुरक्षा की दृष्टि से कस्बे की सड़कों पर पुलिस फोर्स गश्त करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed