फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   New technical information given to doctors

Muzaffarnagar News: चिकित्सकों को दी नई तकनीकी जानकारी

Sat, 24 Jun 2023 05:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 05:39 PM IST
विज्ञापन
New technical information given to doctors
आईएमए ने साइंटिफिक प्रोग्राम का आयोजन किया
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। आईएमए ने अपने सदस्यों को चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में अपडेट रखने के लिए साइंटिफिक प्रोग्राम का आयोजन किया। सरकुलर रोड स्थित आईएमए भवन में चिकित्सा विषय विशेषज्ञों को बुलाकर चिकित्सा क्षेत्र में नए अनुसंधानों और नवीनतम रोग निदान के बारे जानकारी दी।
मेरठ से पधारे कार्डिओ वेस्कुलर एंड थोरेसिक सर्जन (हृदय शल्य चिकित्सक) डॉ दीपक खुराना ने पंपिंग बीटिंग हर्ट सर्जरी विषय पर नई जानकारी दी। नवजात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ भारत सुखीजा ने नवजात शिशु के जन्म के समय डिलीवरी रूम में कैसे देखभाल करे, इसके बारे में बताया। समय से पहले जन्मे बच्चे, कम वजन के बच्चे, जन्म के बाद देर से रोने वाले बच्चे या अन्य किसी परेशानी आदि को कैसे देखा जाए और उसको कैसे उपचार दिया जाए, इसकी आधुनिकतम विधि के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

अध्यक्षता आईएमए अध्यक्ष डॉ ललिता माहेश्वरी ने की। मंच का संचालन डॉ हरीश कुमार ने किया। आईएमए सचिव डॉ. प्रदीप कुमार ने व्यवस्था संभाली। विषय विशेषज्ञों ने प्रश्नोत्तर काल में सभागार में उपस्थित चिकित्सकों द्वारा उठायी गई विभिन्न समस्याओं का समाधान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डॉ. एमआरएस गोयल, डॉ. एससी गुप्ता, डॉ. गिरीश मोहन सिंघल, डॉ. आरएन गंगल, डॉ. ईश्वर चंद्रा, डॉ. सुनील सिंघल, डॉ. डीपी सिंह, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. बीके जैन, डॉ. तुषार गुप्ता, डॉ. सहज गर्ग, डॉ. मनीष अग्रवाल, डॉ. अनीता अग्रवाल, डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. कुलदीप सिंह चौहान, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. पीके चांद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed