किसान नई गन्ना सट्टा नीति के खिलाफ जीएम से मिले
खतौली। त्रिवेणी शुगर मिल के गन्ना गेट पर क्षेत्र के किसानों की बैठक में सुरेश प्रधान गांव आदमपुर मोचड़ी के आवास पर पर हुई। आंदोलन जनकल्याण के संयोजक प्रमोद कुमार ने नई गन्ना सट्टा नीति से पर्ची न मिलने पर नाराजगी जताई। कहा कि इस नीति से किसानों में रोष व्याप्त है। छोटा किसान इससे बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसके बाद संयोजक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में किसान एकत्र होकर शुगर मिल में पहुंचे। मिल में किसानों ने जीएम डा. अशोक कुमार से बातचीत की और अपने समस्याओं से अवगत कराया। जीएम ने किसानों को उनकी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर करणवीर प्रधान पीपलहेड़ा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह, राजकरण पूर्व प्रधान, नीटू, जगदीश, कंवरपाल, धर्मवीर, मन्नू, रामकुमार, हरि सिंह, परसादे, चंद किरण, ज्ञान सिंह आदि किसान मौजूद रहे।