फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   New Stepping Stones School made Home Quarantine Center

न्यू स्टेपिंग स्टोंस स्कूल को बनाया होम क्वारन्टीन सैंटर

Tue, 19 May 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
New Stepping Stones School made Home Quarantine Center
न्यू स्टेपिंग स्टोंस स्कूल को बनाया होम क्वारंटीन सेंटर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। प्रशासन की ओर से कस्बे के बाहरी छोर पर स्थित न्यू स्टेपिंग स्टोंस स्कूल को तीसरा होम क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है, जिसमें थाना नई मंडी द्वारा भेजे गए अलग अलग जगहों से आए जनपद निवासी 119 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।

इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए होम क्वारंटीन सेंटर में 29 लोग व गांव भूराहेड़ी के सरकारी स्कूल में कस्बा निवासी छह लोग होम क्वारंटीन हैं। उधर, उत्तराखंड के रास्ते प्रदेश में आने वाले प्रवासी मजदूरों का सिलसिला जारी है, जिन्हें कस्बे के एसडी इंटर कॉलेज में बनाए गए आश्रय स्थल में ठहराया जा रहा है। मंगलवार को भी रुड़की उत्तराखंड की फैक्टरियों में काम करने वाले मध्य प्रदेश निवासी कर्ण, संजू, दीपचंद, समीर वीर राजाबाई, हल्की बाई, सरोज, लुधियाना पंजाब से आ रहे गोंडा उत्तर प्रदेश निवासी रामसेवक, राम यादव, रेखा, संगीता आदि प्रवासी मजदूरों को प्रदेश की सीमा पर रोककर उनके नाम पते नोट कर उन्हें आश्रय स्थल में ठहरा दिया गया, जहां पर मंगलवार को कुल 62 प्रवासी मजदूर ठहरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed