फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   New power sanitizer machine sprayed into town

नई पॉवर सैनिटाइजर मशीन से कस्बे में छिड़काव

Sat, 11 Jul 2020 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
New power sanitizer machine sprayed into town
चरथावल बाजार में पॉवर सैनिटाइजर मशीन से छिड़काव करते ईओ मनोज कुमार और सफाई सैँनिक - फोटो : MUZAFFARNAGAR
नई पावर सैनिटाइजर मशीन से कस्बे में छिड़काव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। नगर पंचायत द्वारा कोविड 19 और मौसमी संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नई पॉवर सैनिटाइजेशन मशीन तैयार कराई गई। लॉकडाउन के दौरान शनिवार को नई मशीन से कस्बे के तमाम वार्डों में सैनिटाइज कराने की जिम्मा अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने संभाला। ईओ ने सफाई सैनिकों के साथ नगर पंचायत मार्केट और बस स्टैंड पर नई मशीन से खुद सैनिटाइज किया। थाना प्रभारी सूबे सिंह यादव ने पूरे थाने को सैनिटाइज किया। इसके अलावा कस्बे के प्रमुख गलियों में ट्रैक्टर के साथ मशीन को लगाकर सैनिटाइज कराया गया। बाजार कलां, महाब्रह्मणान, बाजार खुर्द, छीपियान, मुर्दापट्टी, तीरग्रान आदि वार्डों में विशेष अभियान चलाकर सैनिटाइज किया गया। सफाई नायक आदेश कुमार ने बताया कि सोडियम हाइपोक्लोराट से सैनिटाइज कराया गया। आदेश कुमार, सुनिल सूद, राधेश्याम, अंकित गौतम, चालक अमित कुमार आदि सफाई सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed