फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   New farming techniques

किसानों को मालामाल करेगी खेती की नई तकनीक, वैैज्ञानिकों ने दिए सुझाव

Sat, 01 Apr 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 01 Apr 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
New farming techniques
कृषि मेले में मौजूद किसान। - फोटो : अमर उजाला
मुख्य विकास अधिकारी अंकित अग्रवाल ने कहा कि किसान वैज्ञानिकों द्वारा तैयार गन्ने की नई प्रजाति का प्रयोग कर उत्पादन बढ़ाएं। रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना कतई न बोएं।       
विज्ञापन

गन्ना शोध केंद्र में कृषक मेले में मुख्य अतिथि अग्रवाल ने कहा कि खेती में लगातार बदलाव हो रहे हैं, किसानों को भी वैज्ञानिक तकनीकों का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन


जिन किसानों ने वैज्ञानिकों के सहयोग से खेती की है, उनकी पैदावार बढ़ी है। जिले के कई प्रगतिशील किसान इसका उदाहरण है। उन्होंने कृषि विभाग से जुडे़ अधिकारियों और वैज्ञानिकों से भी कहा कि वह आम किसानों के लिए सुलभ रहें। सीडीओ अंकित अग्रवाल ने मेले में लगे सभी स्टॉल देखे। अध्यक्षता ठाकुर धर्मपाल सिंह प्रगतिशील किसान ने की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर सहारनपुर मंडल के उप गन्ना आयुक्त सत्येंद्र सिंह, गन्ना शोध संस्थान के डॉ. विरेश सिंह, जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश यादव, जिला उद्यान अधिकारी, डॉ .अनिल सिंह, सतनाम सिंह, मनोज त्यागी रोहाना कलां, अरविंद मलिक, नित्यानंद त्यागी, आजाद सिंह, ओमकार बड़कली, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।       

किसानों को नहीं थी जानकारी      
मुजफ्फरनगर। किसान मेले की जानकारी जिले के किसानों को भी अधिक संख्या में नहीं दी गई। 31 मार्च को सत्र का अंतिम दिन होने के कारण आनन-फानन में मेेले का आयोजन किया गया। इसी कारण मेले में कुर्सी भी खाली पड़ी रही। किसानों में चर्चा रही कि बजट को ठिकाने लगाने के लिए आखिरी दिन बिना प्रचार के मेले का आयोजन कर दिया गया।

कृषि तकनीक का लाभ उठाएं किसान : डीएम       
डीएम डीके सिंह ने कहा कि कृषि तकनीकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा योजना) से किसान सीधे लाभ उठाएं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि योजना का लाभ आम किसान उठाए, इस तरह की कार्यप्रणाली होनी चाहिए।       

विकास भवन के सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि योजना में किसानों को कृषि तकनीक  की जानकारी दी। किसानों के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, नेशनल मिशन आन आयल सीड एंड पंप योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन को किसानों तक पहुंचाया जाए।

डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में सफाई का विशेष ध्यान दें। कार्यालय में कोई पान, बीडी, सिगरेट, गुटका आदि का सेवन करता पाया गया तो सीधे कार्रवाई होगी। डीएम ने विकास भवन का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर सीडीओ अंकित अग्रवाल, उपनिदेशक कृषि नरेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी राम जतन मिश्रा, जिला उद्यान अधिकारी एसी पाठक मौजूद रहे।       


जिले में धारा 144 लागू      
मुजफ्फरनगर। छात्रों की विभिन्न परीक्षाओं, रामनवमी, महावीर, गुहा, महर्षि कश्यप जयंती, हजरत अली का जन्मदिन, भीमराव अंबेडकर जयंती, परशुराम जंयती, बुद्ध पूर्णिमा आदि पर्वों को देखते हुए जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। सिटी मजिस्ट्रेट नईम अहमद ने इस संबंध में आदेश जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed