फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   New buildings of dilapidated inter colleges will be built in Alankar Yojana

अलंकार योजना में बनेंगे जर्जर इंटर कॉलेजों के नए भवन

Tue, 23 Aug 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
New buildings of dilapidated inter colleges will be built in Alankar Yojana
अलंकार योजना में बनेंगे जर्जर इंटर कॉलेजों के नए भवन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा विभाग की अलंकार योजना में इंटर कॉलेजों की जर्जर इमारतों को ध्वस्त कर नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। प्रोजेक्ट अलंकार योजना के अंतर्गत डीएवी इंटर कॉजेज में एक बैठक का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सयुंक्त शिक्षा निदेशक सहारनपुर मंडल राणा सहस्त्रांशु कुमार सुमन ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश सरकार की अनुपम योजना है। राज्य सरकार द्वारा स्कूलों की स्थिति को बेहतर करने के लिए अलंकार योजना शुरू की गई है। योजना में पहली प्राथमिकता जर्जर इमारतों को हटाने की है। जिन स्कूलों की इमारत फिलहाल बेहतर स्थिति में हैं, वहां सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने प्रबंध समिति को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षा में सुधार को लेकर शासन के द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। सरकारी स्कूलों की दशा तो सुधरेगी इसके अलावा शिक्षा के स्तर में गुणवत्ता आएगी। सरकारी स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों जैसी सुविधाएं न होने से अभिभावकों का मोह भंग होने लगा है, लेकिन शासन के द्वारा इस प्रोजेक्ट से अब सरकारी स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों जैसी सुविधा मिलनी शुरू हो जाएंगी। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत चिह्नित विद्यालयों के जर्जर भवनों को हालत को सुधार कर उन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 51 विद्यालयों को चिह्नित किया गया गया है, जिनकी मान्यता को 50 से अधिक वर्ष हो गए हैं उनको अलंकार योजना के अंतर्गत अनुदान प्रबंध समिति के प्रस्ताव के उपरांत आसानी से प्राप्त हो जाएगा। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अजय श्रीवास्तव ने योजना की विस्तृत जानकारी दी। प्रबंधक अरविंद कुमार, बलदेव, अभिषेक वत्स, रजनीश कुमार, प्रधानाचार्य सोहन पाल, अनिल शर्मा, विजय शर्मा, विनीत कुमार, नरेश कुमार, सुधीर त्यागी, संत कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed