फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   New academic session begins in Darul Uloom from today

दारुल उलूम में आज से नए शिक्षण सत्र की शुरुआत

Wed, 01 Jun 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
New academic session begins in Darul Uloom from today
मोहतमिम ने छात्रों को दी नसीहत, मेहनत से करें पढ़ाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद(सहारनपुर)। इस्लामी तालीम के सबसे बड़े केंद्र दारुल उलूम में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद दो जून (आज) से नया शिक्षण सत्र आरंभ होगा। इसके लिए प्रबंधन ने छात्रों को मेहनत और लगन से तालीम हासिल करने और फिजूल कामों से बचने की नसीहत दी है।

दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने बृहस्पतिवार से नए शिक्षण सत्र के आरंभ होने की घोषणा की है। मोहतमिम ने छात्रों से कहा कि वह मेहनत, लगन और पूरी ईमानदारी के साथ तालीम हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करें। क्योंकि पढ़ाई ही एकमात्र ऐसा हथियार है जिसके बूते किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के झंडे गाड़े जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि फिजूल कामों में पड़ कर पढ़ाई का नुकसान करने से उस उद्देश्य की पूर्ति नहीं होगी। जिसके लिए आपको माता-पिता ने यहां भेजा है। इसलिए कक्षाओं में शत-प्रतिशत उपस्थिति रखें और खाली वक्त में कमरों में रहकर पढ़ाई करें। कोरोनाकाल की वजह से पिछले दो वर्षों से बंद शिक्षण सत्र के आरंभ होने से छात्र भी खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed