फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Netaji was full of patriotism

नेताजी में कूट-कूटकर भरा था देशभक्ति का जज्बा

Mon, 24 Jan 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Netaji was full of patriotism
नेताजी में कूट-कूटकर भरा था देशभक्ति का जज्बा
विज्ञापन

चरथावल। कस्बे की प्रतिष्ठित आध्यात्मिक संस्था श्री अरविंद निकेतन आश्रम में आजाद हिंद फौज के वीर सेनानी सुभाष चंद बोस का जन्मोत्सव मनाया गया। गणमान्य लोगों ने बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

रविवार को आश्रम में साधकों द्वारा नेता जी की जयंती पर 30 मिनट तक ध्यान लगाया गया। बाद में गोष्ठी में मुख्य वक्ता स्वामी बिरजानंद इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य धर्मराज त्यागी ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर आचार्य विनोद त्यागी ने कहा बोस में देशभक्ति का जज्बा कूट कूटकर भरा था। बाल कृष्ण गुप्ता ने कहा स्वामी विवेकानंद के विचारों से अभिभूत नेता जी ने युवाओं को ललकारा था कि युवा शक्ति सो रहीं है। देश सेवा के लिए युवाओं को जागना होगा। उनकी एक आवाज पर हजारों युवा साथ चल देते थे। युवा कार्यकर्ता विकास त्यागी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में इंडिया गेट पर सुभाष चंद बोस की प्रतिमा लगाकर उनके सम्मान में ऐतिहासिक कार्य किया है। जसवीर त्यागी, विनोद कुमार, नंद किशोर त्यागी, सोनू त्यागी, शक्ति देव त्यागी और राजेश शर्मा आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed