फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nephew was murdered for just 120 rupees

महज 120 रुपयों के लिए की थी भतीजे की हत्या

Thu, 02 Sep 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Nephew was murdered for just 120 rupees
भौरा कलां पुलिस गिरफ्त में भतीजे का हत्यारा चाचा अनुज। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
महज 120 रुपयों के लिए की थी भतीजे की हत्या
विज्ञापन

भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। गांव भौराकलां में पांच वर्षीय संदेश उर्फ काला की हत्या उसके चाचा ने महज 120 रुपये के लिए की थी। आरोपी चाचा को घर से रुपये चोरी करने के बाद पिता ने फटकारते हुए उसका सामान घर से बाहर फेंक दिया था। इससे गुस्साए आरोपी ने पांच साल के भतीजे की बेरहमी से ईंटों से सिर कूच कर हत्या कर दी।

भौराकलां निवासी सतपाल के बेटे दीपक व अनुज कुमार हैं। दीपक मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है, जबकि अनुज नशे का आदी है। बुधवार सुबह दीपक अपनी पत्नी आरती को घर खर्च के लिए 120 रुपये देकर मजदूरी करने गांव साल्हाखेड़ी गया था, जो पत्नी ने अलमारी में रख दिए थे। दोपहर में रुपयों की जरूरत पड़ने पर आरती ने अलमारी में देखा तो रुपयों के साथ एक मोबाइल भी गायब मिला। पिता सतपाल को अनुज पर शक हुआ तो उसकी तलाशी ली गई, जिसकी जेब से मोबाइल बरामद हो गया। रुपयों के बारे में पूछताछ करने पर अनुज ने उक्त रुपये नशे में खर्च करने की बात कही। इससे गुस्साए पिता सतपाल ने अनुज को लताड़ते हुए उसका सामान उठाकर घर से बाहर फेंक दिया। वहीं, आरती ने भी देवर को अपमानजनक शब्द कह दिए। इससे गुस्साया अनुज घर से निकल गया और शाम करीब पांच बजे फिर से घर पहुंचा। आंगन में खेल रहे पांच साल के मासूम भतीजे संदेश उर्फ काला को अमरूद खिलाने के बहाने साथ ले गया। भौराकलां थाने से करीब तीन सौ मीटर दूर स्थित खाली प्लॉट पर बने कमरे में आरोपी मासूम को ले गया और वहां जमीन पर बिछी ईंटों पर गिराकर पांच साल के भतीजे का सिर ईंटों से ताबड़तोड़ प्रहार कर बेरहमी से कुचल दिया। इससे कुछ ही देर में बच्चे की मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया। देर रात बच्चे के न मिलने पर परिजनों ने अनुज से पूछताछ की तो वह खेत में उसकी लाश पड़े होने की बात कहकर भाग गया, जिससे आशंकित परिजनों ने बच्चे की तलाश की तो खाली प्लॉट में उसकी लाश मिली। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए इसे लेकर किसी तरह का पछतावा नहीं होने की बात कही और बार-बार नशे की मांग करता रहा। बाद में आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed