फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Neither will vending zones be created nor will high mast lights be installed.

Muzaffarnagar News: तीन वेंडिंग जोन बनेंगे, हाईमास्ट लाइट लगेंगी

Mon, 06 Oct 2025 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Neither will vending zones be created nor will high mast lights be installed.
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका शहर में तीन नए वेंडिंग जोन बनाएगी जबकि वायु प्रदूषण दूर करने के लिए शहर में तीन स्थानों पर एंटी मिस्ट टॉवर लगेंगे। कई सड़कों पर हाईमास्ट लाइट लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

डॉग शेल्टर होम की स्थापना के साथ ही रानी झांसी पार्क का भी सुंदीरकरण होगा। शहर के 55 वार्डो में सड़क निर्माण पर 50 करोड़ से अधिक खर्चने सहित 80 करोड़ से अधिक के विकास कार्य कराए जाएंगे। सभी निर्माण और विकास संबंधी प्रस्ताव पारित करने के लिए पालिका की ओर से 13 अक्तूबर को बोर्ड बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के निर्देश पर बोर्ड बैठक की तैयारी शुरू हो गई है। उनके निर्देशन में 128 प्रस्ताव वाला एजेंडा जारी किया गया है, जिसमें सभी 55 वार्डों में करीब 50 करोड़ रुपये की धनराशि से सीसी सड़क व अन्य विकास कार्यों को शामिल किया गया है। इसमें कई बड़ी सड़कें और नालों के निर्माण कार्य भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ पालिका डॉ.प्रज्ञा सिंह ने बताया कि सुलभ आवागमन और जल निकासी, सुंदरीकरण आदि के लिए 337 कार्य प्रस्तावित किए गए हैं, जिन पर करीब 45 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

बताया कि चैनल, नाली पुलिया और सड़क मरम्मत के 56 कार्य अलग से शामिल किए गए हैं। बताया कि एटूजेड चौराहा, सुरेंद्र नगर कालोनी चौराहा, नई मंडी चौराहा सहित अन्य पांच स्थानों पर 16 मीटर ऊंची हाईमास्ट लाइट लगेंगी। नई मंडी, गांधी कालोनी, पटेलनगर, गांधीनगर, कूकड़ा, प्रेमपुरी ईदगाह, हनुमान चौक आबकारी रोड, अंसारी रोड, सदर बाजार में 72 से 84 वॉट की एलईडी फैंसी लाइट लगाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed