{"_id":"5dd6d7d28ebc3e5490744a3f","slug":"neither-care-about-rules-nor-worry-about-life-muzaffarnagar-news-mrt4548285119","type":"story","status":"publish","title_hn":"न नियमों की परवाह और न ही जान की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न नियमों की परवाह और न ही जान की चिंता
विज्ञापन
मीनाक्षी चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान ही ट्रिपल राइडिंग, मोबाइल पर हो रही बात भी और किसी के पास हे
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
न नियमों की परवाह और न ही जान की चिंता
मुजफ्फरनगर। एक नवंबर से शुरू हुआ यातायात माह धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है, लेकिन हर साल की तरह इस साल भी नियमों के प्रति जागरूक होने के इस महीने में औपचारिकताएं ही पूरी की गईं। ट्रैफिक नियमों के प्रति पालन करने में न तो आम नागरिक ही जागरूक दिखे और न ही खुद खाकी। अमर उजाला टीम ने बृहस्पतिवार को शहर में यातायात व्यवस्था का जायजा लिया तो हर ओर आम हो या खास, खाकी हो या ट्रैफिक पुलिस, सभी अपनी धुन में ट्रैफिक नियमों की मानों धज्जियां उड़ाते नजर आए। किसी को न तो नियमों की परवाह है और न ही अपनी जान की चिंता। जहां तक यातायात विभाग की बात है तो विभागीय कर्मी इस पूरे माह अब तक केवल संगोष्ठियां आयोजित कर कागजी दायित्वों का निवर्हन करते नजर आए। सड़कों पर यातायात माह केवल कागजी औपचारिकता भर रहा।
शहर के महावीर चौक पर महिला कांस्टेबल और झांसी रानी के निकट पुलिसकर्मी नियमों से बेपरवाह बिना हेलमेट दौड़ाते मिले। साथ ही दुपहिया वाहन चालक भी बिना हेलमेट में मिले। शिवचौक पर वन-वे व्यवस्था को तोड़कर निकल रहे स्कूटर सवार को समझाने की कोशिश करता रहा पुलिसकर्मी, लेकिन स्कूटर सवार है कि समझने को तैयार ही नहीं। नियमों की लोगों की कोई परवाह ही नहीं है। इतना ही नहीं महावीर चौक पर किसी भी छात्र के सिर पर हेलमेट तक नहीं और पहचान न हो तो इसके लिए रुमाल से चेहरा छिपाए रखा। बच्चे तो बच्चे, यहां तो बड़े भी नियमों की धज्जियां उड़ाने पर हैं उतारू दिखे। महावीर चौक पर एक्टिवा पर बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग करती हुई महिला भी नियमों का उल्लंघन करती दिख रही है। शहर के मीनाक्षी चौक पर बृहस्पतिवार शाम चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले दुपहिया चालकों के काटे गए चालान से भी कोई फर्क नहीं पड़ा लोगों पर। दुपहिया वाहनों पर नियम विरुद्ध लिखी गईं नंबर प्लेट्स की जांच करते ट्रैफिक पुलिसकर्मी दिखाई जरूर पड़े।
मीनाक्षी चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान ही ट्रिपल राइडिंग, मोबाइल पर हो रही बात भी और किसी के पास हेलमेट भी नहीं। ऐसे वाहन सवारों को चाहिए कि वह कम से कम अपनी जान की चिंता जरूर करें।
विज्ञापन
हम तो राजस्व विभाग से हैं, हमें किसका डर। शिवचौक पर बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग करते एक्टिवा सवार। एक्टिवा की आगे की नंबर प्लेट पर लिखा हुआ है राजस्व विभाग, ताकि कोई पुलिसकर्मी चेकिंग के दौरान न दे सके रुकने के लिए हाथ।
फोटो एमएनजी 35- यातायात नियम तो आम जनता के लिए होते हैं, हम तो खुद कानून हैं, हमें किस बात का डर ? शहर के महावीर चौक पर एसएचओ लिखी गाड़ी में बिना सीट बेल्ट लगाए जा रहे पुलिसकर्मी। जरा गौर से देखिए, गाड़ी चालक भी यातायात नियमों से बेपरवाह मोबाइल कान पर लगाकर कर रहा है ड्राइविंग।

शिवचौक पर बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग करते एक्टिवा सवार। एक्टिवा की आगे की नंबर प्लेट पर लिखा हुआ - फोटो : MUZAFFARNAGAR