फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Needlessly avoid roaming the streets

देहात क्षेत्र में भी पसरा रहा सन्नाटा

Sat, 24 Apr 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Needlessly avoid roaming the streets
बेवजह सड़कों पर घूमने से बचना होगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद के देहात क्षेत्र में भी कोरोना कर्फ्यू के पहले दिन पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। गांव-देहात के सभी बाजार पूरी तरह बंद रहे। सड़कों पर लोगों की सीमित आवाजाही रही।
मीरापुर कस्बे में कोरोना कर्फ्यू के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। कस्बे के सभी बाजार बंद रहे। इंस्पेक्टर ने टीम के साथ कस्बे में लगातार गश्त लगाते हुए लोगों को कोरोना कर्फ्यू के प्रति जागरूक कर बेवजह लोगों को सड़क पर घूमने से मना किया। इसके साथ ही लोगों को मास्क लगाने के साथ ही कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

रोहाना में कोरोना कर्फ्यू के पहले दिन शनिवार को कस्बे के सभी बाजार बंद रहे। आवाजाही न के बराबर होने के कारण सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे भी दिन भर सुनसान पड़ा रहा। इसके साथ ही गांवों में भी कर्फ्यू का असर देखने को मिला और सभी दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहपुर कस्बे में कोरोना कर्फ्यू के पहले दिन बाजार पूरी तरह से बंद रहे और सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही बेहद कम रही। कस्बे में केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ही खुली रहीं। इस दौरान नगर पंचायत द्वारा कस्बे में दवाओं का छिड़काव कराने के साथ ही सैनिटाइजेशन भी किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी व ईओ सुधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि रविवार को भी कस्बे में सेनिटाइज किया जाएगा।

सिसौली में शुक्रवार रात से लागू कोरोना कर्फ्यू के पहले दिन शनिवार को सुबह से ही सभी बाजार व मोहल्लों में दुकानें बंद रहीं, जिनमें सन्नाटा पसरा रहा। लोगों ने अपने घरों में ही बंद रहकर कोरोना कर्फ्यू का पूरी तरह से पालन किया। किसानों ने सुबह-सवेरे ही खेती संबंधी काम निपटा लिए, जिसके बाद सभी ग्रामीण अपने घरों में ही रहे। वहीं, गन्ना तौल केंद्र पूर्व की भांति चलता रहा, जहां चुनिंदा ग्रामीणों ने गन्ने डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed