{"_id":"5dd5864e8ebc3e54f3145829","slug":"need-to-teach-students-effectively-muzaffarnagar-news-mrt454652514","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को प्रभावी ढंग से पढ़ाने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को प्रभावी ढंग से पढ़ाने की जरूरत
विज्ञापन
स्टेपिगं स्टोन स्कूल में कार्यशाला में मौजूद शिक्षक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विद्यार्थियों को प्रभावी ढंग से पढ़ाने की जरूरत
मुजफ्फरनगर। स्टेपिंग स्टोंस स्कूल में शिक्षक कार्यशाला का आयोजन हुआ। जनपद के सीबीएसई स्कूलों के अध्यापक-अध्यापिकाओं ने भाग लिया। कार्यशाला में विद्यार्थियों की जरूरतों तथा बेहतर कक्षा प्रबंधन के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।
रत्ना सागर पब्लिकेशन के तत्वावधान में कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। स्टेपिंग स्टोंस स्कूल में बच्चों के व्यवहार तथा कक्षा में अनुशासन बनाए रखने के लिए के विषय पर हुई कार्यशाला का शुभारंभ संचालक विवेक कुमार, प्रबंधक अभिनव सुशील व एकेडमिक निदेशक अलका शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। विशेषज्ञ विवेक कुमार ने विभिन्न स्कूलों से पहुंचे शिक्षक-शिक्षिकाओं को जानकारी दी। कहा कि अध्यापन कक्ष को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को अपने विद्यार्थियों के साथ प्रभावी ढंग से पेश आना चाहिए। कक्षा में बच्चों की परेशानियों को तुरंत समाधान कर उनके साथ पॉजाटिव ढंग से पेश आएं। कार्यशाला में न्यू होराइजन, नालंदा पब्लिक स्कूल, होली एंजिल्स कांवेन्ट स्कूल, गोल्डन पब्लिक स्कूल, डीएस पब्लिक स्कूल, जीसी पब्लिक स्कूल, एसडी पब्लिक स्कूल, जेवी पब्लिक स्कूल, एमजी. पब्लिक स्कूल आदि स्कूलों के शिक्षकों ने भाग लिया। प्रधानाचार्या सोनिया बंसल ने कार्यशाला में बताए गए अनुभवों से अपनी कक्षाओं का वातावरण बेहतर बनाने पर काम करने का आह्वान किया।