फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   NCC team got first place

एनसीसी की टीम को मिला पहला स्थान

Thu, 11 Feb 2021 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
NCC team got first place
एनसीसी की टीम को मिला पहला स्थान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स के प्रांगण में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन एनसीसी की टीम ने वॉलीबाल में सभी टीमों को पछाड़ पहला स्थान प्राप्त किया।
पुरुष वर्ग में वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मुकाबले का प्रथम मैच बीकॉम प्रथम वर्ष व बीए द्वितीय वर्ष के मध्य हुआ, जिसमें बीए द्वितीय वर्ष 04-55, 15-13 व 14-16 से विजयी रहा। दूसरा मैच बीएफए व बीएससी विज्ञान के मध्य हुआ, जिसमें बीएफए 13-15, 15-08 व 15-09 से विजयी रही।
विज्ञापन

तीसरे मैच में बीए प्रथम वर्ष व बीए द्वितीय वर्ष के मध्य हुआ, जिसमें बीए द्वितीय वर्ष 15-21 से विजयी रही। प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के लिए मैच में बीएससी विज्ञान व बीकॉम द्वितीय वर्ष के मध्य हुआ, जिसे बीकॉम द्वितीय वर्ष ने 11-15 व 08-15 से जीता। प्रतियोगिता में पहले व दूसरे स्थान के लिए हुए निर्णायक मुकाबले में एनसीसी ने बीए द्वितीय वर्ष को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वर्ग में खो-खो प्रतियोगिता के मुकाबले में पहला मैच बीए द्वितीय वर्ष व बीए तृतीय वर्ष के मध्य हुआ, जिसे बीए तृतीय वर्ष ने जीता। दूसरा मैच एमएससी व बीकॉम प्रथम वर्ष के मध्य हुआ, जिसे एमएससी ने जीता। तीसरा मैच बीए तृतीय वर्ष व बीएफए द्वितीय वर्ष के मध्य हुआ, जिसमें बीएफए द्वितीय वर्ष विजयी रही। चौथा मैच एनसीसी व बीएफए प्रथम वर्ष के मध्य हुआ, जिसमें एनसीसी विजयी रही। पांचवां मैच बीए प्रथम वर्ष व बीए द्वितीय वर्ष के मध्य हुआ, जिसे बीए प्रथम वर्ष ने जीता। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में बीए तृतीय वर्ष ने एमसीसी को हराकर जीता। प्रतियोगिता पहले व दूसरे स्थान के लिए हुए निर्णायक मुकाबले में बीएससी विज्ञान ने बीएफए द्वितीय वर्ष को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में अंकित धामा, सिद्धार्थ, फैसल, सौरभ शर्मा, तुषार, दुष्यंत, सुमित, रूद्र गौतम, रोहित, रिजवान व निकी चौधरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed