{"_id":"62a8d0425eed9325eb51f414","slug":"ncc-students-made-aware-to-stop-the-use-of-plastic-muzaffarnagar-news-mrt5928850172","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी के छात्रों ने प्लास्टिक का प्रयोग रोकने को जागरुक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी के छात्रों ने प्लास्टिक का प्रयोग रोकने को जागरुक किया
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की एनसीसी इकाई ने स्वच्छता को जागरूकता अभियान चलाया गया।
82यूपी बटालियन ने पुनित सागर अभियान में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुगंध शर्मा एवं एडम ऑफिसर कर्नल बकुल गोसाई के नेतृत्व में चले अभियान में छात्रों ने अपशिष्ट पदार्थों को एकत्र कर उसे विद्यालय के पास बने डंपिंग बॉक्स मे डाला। अभियान का शुभारंभ स्वदेश वर्मा के द्वारा किया गया। उन्होंने कैडेट्स को अभियान के बारे में विस्तार से बताया। विद्यालय के कैडेट्स ने प्रतिभाग कर अपनी सृजनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। अभियान का संचालन एनसीसी अधिकारी राज कमल वर्मा ने किया। जनजागरूकता अभियान में कैडेट ने जन साधारण को स्वच्छता की महत्ता को समझाया और बताया कि स्वच्छता और जल हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्वपूर्ण है। जल का अपव्यय रोकने के उपाय भी कैडेट्स ने बताये।
पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत एक पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कैडेट प्रशांत ने पोस्टर व तुषार शर्मा ने निबंध में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के राजकमल वर्मा ने बताया कि पुनीत सागर अभियान समुद्र तटों और नदियों और झीलों सहित अन्य जल निकायों को प्लास्टिक और अन्य कचरे को हटाकर साफ करने के लिए शुरू किया गया है। यह अभियान समुद्र तटों और नदी के किनारों को साफ रखने के महत्व के बारे में स्थानीय आबादी के बीच जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करता है। यह स्थानीय लोगों को शिक्षित करने और ‘स्वच्छ भारत’ के बारे में जागरूक करने का प्रयास करता है।