खतौली। कुंद कुंद जैन कॉलेज में 72वीं यूपी बटालियन एनसीसी का पांच दिवसीय वार्षिक शिविर शुक्रवार को संपन्न हुआ। शिविर के पांचवें दिन कैडेट्स को मैप रीडिंग, ड्रिल, हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया।
72वीं यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुधाकर त्यागी ने सभी कैडेट्स को सेना में कम्यूनिकेशन विषय पर विस्तार से जानकारी दी। कॉलेज के एनसीसी अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार ने लीडरशिप विषय पर अपने विचार रखे।
वहीं, सूबेदार रघुराज सिंह ने फील्ड क्राफ्ट व सिग्नल विषय पर सभी कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया। सतेंद्र मलिक, बटालियन के सूबेदार मेजर सतेंद्र सिंह, कुंवर प्रदीप कुमार, रघुराज, बीएचएम सुभाष चंद्र, हवलदार पंकज कुमार, सुभाष और सतपाल गुलेरिया ने सभी कैडेट्स को बी एवं सी परीक्षा पद्धति एवं लिखित परीक्षा की तैयारी कराई।