फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nawazuddin will wake the consciousness of water conservation

जल संरक्षण की चेतना जगाएंगे नवाजुद्दीन, मोदी सरकार ने जल क्रांति अभियान का बनाया चेहरा

Sun, 10 Dec 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 10 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin will wake the consciousness of water conservation
अपने खेत में कृषि कार्य करते नवाजुद्दीन सिद्दीकी। - फोटो : अमर उजाला
सिने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अब किसानों मेें जल बचत और जल संचय की चेतना जगाएंगे। केंद्र की मोदी सरकार ने उन्हें जल संरक्षण अभियान का चेहरा बनाया है, ताकि बढ़ती आबादी के देश में पानी की किल्लत पर जागरूकता लाई जा सके। नवाज का मकसद किसानों को सिंचाई की नई तकनीक से जोड़ना होगा।
विज्ञापन


सियासी मंच पर दस्तक दे चुके नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मोदी सरकार ने जल संरक्षण अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय के जल क्रांति अभियान के माध्यम से नवाजुुद्दीन देश को जल बचत-जल संचय की प्रेरणा देंगे। बुढ़ाना के बाशिंदे नवाजुद्दीन सिद्दीकी का ताल्लुक किसान परिवार से है। उनके मरहूम पिता नवाबुद्दीन सिद्दीकी के पास 60 बीघा कृषि भूमि रही।
विज्ञापन


नौ भाई-बहनों का पालन पोषण खेती के जरिये ही हुआ। बुढ़ाना में जब भी नवाज को फुर्सत के पल मिले, वे भी खेतों में किसानी करते नजर आए। बॉलीवुड में गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म से कामयाबी की बुलंदियों पर पहुंचे नवाज ने निकाय चुनाव में सपा प्रत्याशी एवं अपनी भाभी सबा सिद्दीकी के लिए प्रचार किया था। हालांकि बुढ़ाना नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सबा को वह जीत नहीं दिला पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सियासी मंच पर चूके नवाजुद्दीन अब पीएम नरेंद्र मोदी के जल संरक्षण अभियान का चेहरा बने है। जल संसाधन मंत्रालय के संयुक्त सचिव अखिल कुमार की ओर नवाज को इस जिम्मेदारी की सूचना दी गई है। देश की पानी की कमी और किसानों की सिंचाई को लेकर हो रही समस्याओं के मद्देनजर नवाजुद्दीन ने सरकार के जल संरक्षण अभियान का हिस्सा बनने पर फख्र जताया है। केंद्र सरकार देश के किसानों में सिंचाई की ड्रिप और स्प्रिंकलर विधियों से कृषि उत्पादन की जागरूकता लाना चाहती है।

इसी उद्देश्य से कृषि पृष्ठ भूमि से जुड़े नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल संरक्षण के लिए आम आदमी से लेकर किसानों तक में चेतना जागृत करते दिखेंगे। अमर उजाला से फोन पर बातचीत में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि देश की बढ़ती आबादी से विकास की जरूरतें भी बढ़ गई है। ऐसे में पानी का संरक्षण बेहद जरुरी है। छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर जल की बचत की जा सकती है। केंद्र सरकार का जल क्रांति अभियान समाज में एक बदलाव लाएगा।

पानी की किल्लत से वाकिफ है सिद्दीकी
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कसबे में जन्मे नवाजुद्दीन ने किसानों को पानी की कमी से जूझते देखा है। चौगामा क्षेत्र में बुढ़ाना तहसील के अंतर्गत भू जल निम्न स्तर पर है। प्रदेश सरकार बुढ़ाना समेत जिले के शाहपुर, चरथावल, बघरा ब्लॉक को डार्क जोन में घोषित कर चुकी है। अपनी फिल्मों के जरिए जनता के दिलों में छाए नवाजुद्दीन किसानों को दर्द को बखूबी समझते है। बकौल नवाज-खेतीबाडी में सिंचाई की नई तकनीकों से किसानों को जोडऩे के लिए वे खुद गांव तक जाएंगे।


नए मुकाम पर नवाज
मुजफ्फरनगर। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की कामयाबी से हर दिन नए मुकाम हासिल हो रहे है। बीबीसी ने वर्ष 2017 के लिए उनकी मां मेहरुनिशा को भारत की एक सौ सशक्त महिलाओं में स्थान दिया है। वर्ष 2015 में यश भारती से नवाजे गए नवाज की कई फिल्में राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed