फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nawab Murad Ali Khan wins gold in double trap

नवाब मुराद अली खां ने शूटिंग चैंपियनशिप में डबल ट्रैप में गोल्ड मेडल जीता

Thu, 16 Dec 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Nawab Murad Ali Khan wins gold in double trap
जानसठ के नवाब मुराद अली ने डबल ट्रैप गोल्ड मेडल जीता - फोटो : KHATAULI
जानसठ। जानसठ कस्बा निवासी नवाब मुराद अली खां अर्जुन अवार्ड से सम्मानित व स्वर्ण पदक विजेता ने दूसरी बार क्षेत्र को गौरवान्वित करने का काम किया। उन्होंने पटियाला में 64 नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के वेर्टसं केटंगरी (60 साल से ऊपर) में डबल ट्रैप में गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन

कस्बा निवासी नवाब मुरादअली खान ने 14 दिसंबर को पटियाला में 64 नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के वेटेरन केटेगरी (60 साल से ऊपर) में डबल ट्रैप में गोल्ड मैडल जीता। पहली बार शूटिंग में वेटेरसं केटेगरी शुरू की गयी है। बता दें कि मुराद अली खां जिन्होंने शूटिंग से वर्ष 2006 में सन्यास ले लिया था और कई उभरते हुए शूटर्स को ट्रेनिंग भी दी है, जिसमें से रोंजन सोडी भी हैं। जो वर्ल्ड में प्रथम स्थान पर कई साल तक रहे।
विज्ञापन

मुराद अली खां ने इसके पहले अपने शूटिंग कैरियर में वर्ष 1995 चेंगडु में ट्रैप इवेंट में स्वर्ण पदक जीता था, जो कि इंडिया के लिए किसी भी शूटिंग इवेंट का पहला टीम मैडल था। 1996 में मुराद को भारत सरकार ने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया था और 2002 मेनचेस्टर कामनवेल्थ गेम्स में मुराद ने राजवर्धन सिंह राठौर के साथ मिल कर डबल ट्रैप का टीम गोल्ड मैडल जीता था। रिटायरमेंट के बाद मुराद कई समिति में भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed