फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Navratri festival begins; nine forms of Goddess Durga will be worshipped from today.

Muzaffarnagar News: नवरात्र पर्व शुरू, आज से मां दुर्गा के नौ रूपों की होगी आराधना

Mon, 22 Sep 2025 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Navratri festival begins; nine forms of Goddess Durga will be worshipped from today.
मुजफ्फरनगर। सोमवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। हर्ष और उल्लास के साथ मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना और अनुष्ठान के साथ आराधना की जाएगी। रविवार को पूजन सामग्री खरीदने के लिए बाजारों में रौनक रही।
विज्ञापन

शहर के नई मंडी बाजार, गांधी कॉलोनी, भगत सिंह रोड, झांसी रानी चौक सहित अन्य बाजारों में नवरात्र की तैयारी के लिए देर रात तक खरीदारी हुई। दुकानों पर माता की चुनरी, नारियल, हवन सामग्री और कलश की मांग बढ़ी रही। मां का दरबार सजाने के लिए ताजे फूलों और सजावटी सामानों की खूब खरीदारी हुई। महिलाओं ने बताया कि यह पर्व उत्साह और उमंग का संचार करता है। मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा से घर में सकारात्मक ऊर्जा के साथ सुख समृद्धि और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है।
विज्ञापन

घरों में सांझी माता को किया विराजमान : रविवार को पितृ विसर्जनी अमावस्या पूजन के बाद सांझी माता को विराजमान किया जाता है। महिलाओं ने सांझी मां की प्रतिमा को लगाकर नवरात्र पर्व मनाने की तैयारियां पूरी की। कुछ महिलाओं ने घर पर मिट्टी से अपने हाथों से सांझी को तैयार किया तो कुछ ने बाजार में मिल रही प्रतिमाओं को सजाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डांडिया खेलने केे लिए महिलाओं ने कर ली तैयारी : नृत्य प्रशिक्षक विशा ने बताया कि नवरात्र पर्व पर शहर में महिला संगठन और क्लब में डांडिया उत्सव का आयोजन होता है। इसके लिए महिलाएं कई दिनों से तैयारी में लगी हुई हैं। डांडिया गीत और भजनों पर अभ्यास कर रही हैं। विद्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भी बच्चों संग माताएं अपनी प्रस्तुति के लिए डांडिया की जमकर तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed