फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   National Urban Livelihood Mission

आत्मनिर्भर हो स्वयं सहायता समूह: कपिलदेव

Sat, 11 Jan 2020 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
National Urban Livelihood Mission
जिला पंचायत सभागार में प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में मौजूद राज्यमंत्री एवं डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि स्वयं सहायता समूह आत्मनिर्भर बनकर समाज को राह दिखाने का काम करें। इसे केवल औपचारिकता में न लें, काम करके दिखाएं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के लोकवाणी भवन में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अंत्योदय योजना में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में गठित स्वयं सहायता समूह को सहायता राशि के चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चेक वितरित करते हुए राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में सरकार का यह बड़ा कदम है। समूह चलाने वाले लोग आगे आकर दूसरे लोगों को रास्ता दिखाने का काम करें। सरकार हर कदम पर इन स्वयं सहायता समूहों के साथ खड़ी है। कपिलदेव अग्रवाल एवं डीएम सेल्वा कुमारी जे ने 56 स्वयं सहायता समूह को 10-10 हजार रुपये के चेक भी दिए। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन अमित सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा अमित सिंह तथा स्वयं सहायता समूहों की महिला पदाधिकारी मौजूद रही। दस हजार रुपये का चेक उन्हीं समूहों को दिया गया जो तीन माह से अपने समूह में काम कर रहे हैं। रिवाल्विंग फंड के साथ प्रमाण पत्र भी दिया गया। डूडा के अमित आत्रे, अबुशाद अहमद, शहर मिशन प्रबंधक पूनम मलिक, गौरव चंदेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed