फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   National selection of six archers of Muzaffarnagar at national level

तीरंदाज ज्योति को मुंडा ने दी शुभकामनाएं

Wed, 03 Mar 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
National selection of six archers of Muzaffarnagar at national level
गांव गोयला की तीरंदाजी खिलाड़ी ज्योति बालियान भारतीय तीरंदाज संघ से मुलाकात करते हुए । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
तीरंदाज ज्योति को मुंडा ने दी शुभकामनाएं
विज्ञापन

शाहपुर। तीरंदाजी वर्ल्ड प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाली गांव गोयला निवासी अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग तीरंदाज ज्योति बालियान को भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
गांव गोयला निवासी अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग तीरंदाज ज्योति बालियान के कोच कुलदीप वैदवान ने बताया कि हाल ही में दुबई में आयोजित विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता में ज्योति ने रजत पदक हासिल किया था। स्वदेश लौटने पर भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने ज्योति बालियान समेत अन्य सभी खिलाड़ियों को भी अपने आवास पर आमंत्रित कर उनका स्वागत किया। अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने ज्योति बालियान को रजत पदक जीतने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की।
विज्ञापन

जिले के छह तीरंदाजों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन
शाहपुर। जनपद के छह तीरंदाज खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय टीम में किया गया है।
गांव सोरम स्थित ऑर्चरी एकेडमी के संस्थापक विपिन बालियान ने बताया कि गढ़मुक्तेेश्वर में 20 से 27 फरवरी तक प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें जनपद के तीरंदाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। इसके आधार पर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने जिले के छह खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया। चयनित तीरंदाजों में सीनियर वर्ग में शावेज, जूनियर वर्ग में साहिल चौधरी, सब-जूनियर वर्ग में उज्ज्वल बालियान, कपिल, शावेज व मनीष का चयन किया गया है। विपिन बालियान ने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ी देहरादून में सात से 15 मार्च तक होने वाली राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed