फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   National Minorities Commission sought report from DM in ten days

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने डीएम से दस दिन में मांगी रिपोर्ट

Wed, 17 Nov 2021 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
National Minorities Commission sought report from DM in ten days
देवबंद। थीतकी गांव निवासी शिया समुदाय के जीशान हैदर की मौत के मामले में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने फिर से डीएम को पत्र भेजकर रिपोर्ट मांगी है। इसके लिए आयोग ने दस दिन का समय दिया है। मृतक जीशान हैदर की पत्नी ने तीन उपनिरीक्षकों सहित 13 पुलिसकर्मियों पर घर से बुलाकर पति की हत्या करने का आरोप लगाया हुआ है।
विज्ञापन

थीतकी गांव में चार सितंबर की रात्रि पुलिस गोकशी की सूचना पर जंगल में छापा मारने गई थी। इस दौरान जीशान हैदर पैर में गोली लगने से घायल हो गया और बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मामले में मृतक की पत्नी अफरोज ने तीन उपनिरीक्षकों सहित 13 पुलिसकर्मियों पर पति को घर से बुलाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए आला अधिकारियों के अलावा अल्पसंख्यक आयोग व गृह मंत्रालय को पत्र प्रेषित किया था। जिसके चलते गृह मंत्रालय प्रदेश सरकार को जांच और कार्रवाई को निर्देशित कर चुका है, साथ ही राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने डीएम को पत्र भेजकर एसडीएम स्तर की कमेटी गठित कर जांच करने को कहा था। लेकिन रिपोर्ट न भेजे जाने के चलते राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने डीएम को पुन: पत्र भेजकर गंभीरता से मामले की जांच कर दस दिन के भीतर रिपोर्ट भेजे जाने को कहा है। बता दें कि जीशान की मौत की जांच सहारनपुर क्राइम ब्रांच व मुजफ्फरनगर के एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed