फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   National Lok Adalat today, saw the preparations

राष्ट्रीय लोक अदालत आज, तैयारियों को देखा

Sat, 10 Jul 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat today, saw the preparations
राष्ट्रीय लोक अदालत आज, तैयारियों को देखा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में शनिवार को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर जिले के नोडल अधिकारी एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह एवं सचिव सलोनी रस्तोगी ने व्यवस्था का जायजा लिया। जिले में बड़ी संख्या में वादों का निस्तारण होगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सलोनी रस्तोगी ने बताया कि कोविड-19 के संबंध में उच्च न्यायालय इलाहाबाद व सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में बैंक रिकवरी से संबंधित मामलों का निस्तारण संबंधित बैंक शाखा में, बिजली बिलों से संबंधित मामलों का निस्तारण संबंधित बिजली विभाग के कार्यालयों में, पानी के बिल से संबंधित मामलों का निस्तारण नगर पालिका मुजफ्फरनगर कार्यालय में, भूमि अधिग्रहण, राजस्व वाद का निस्तारण कलक्ट्रेट में किया जायेगा। श्रमिकों से संबंधित मामलों का निस्तारण श्रम विभाग के कार्यालय में किया जायेगा।
विज्ञापन

आपराधिक, सिविल प्रकृति के वाद, 138 एनआई एक्ट व वैवाहिक वाद से संबंधित वादों का निस्तारण दीवानी न्यायालय परिसर मुजफ्फरनगर, मोटर दुर्घटना से संबंधित प्रतिकर याचिकाओं का निस्तारण अध्यक्ष मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के न्यायालय कक्ष में किया जायेगा। सभी वादकारियों से अपील की जाती है कि वह अपने मामलों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण कराकर लोक अदालत का लाभ प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed