{"_id":"6502cd71aabf07f41704c711","slug":"national-bird-died-due-to-electric-shock-in-muzaffarnagar-bid-its-last-farewell-wrapped-in-tricolor-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मुजफ्फरनगर में करंट की चपेट में आकर राष्ट्रीय पक्षी की मौत, तिरंगे में लपेटकर दी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुजफ्फरनगर में करंट की चपेट में आकर राष्ट्रीय पक्षी की मौत, तिरंगे में लपेटकर दी अंतिम विदाई
Thu, 14 Sep 2023 02:38 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 14 Sep 2023 02:38 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में गुरुवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर की अचानक करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे वन विभाग कर्मियों ने मृतक मोर को तिरंगे में लपेटकर और पुष्पवर्षा कर अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय पक्षी मोर की करंट लगने से मौत
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में गुरुवार को बिजली के तारों पर बैठा राष्ट्रीय पक्षी मोर हादसे का शिकार हो गया। करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने राष्ट्रीय पक्षी को तिरंगे में लपेटकर अंतिम विदाई दी। वहीं इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
यह भी पढ़ें: सिर कटी लाश का मामला: जिसकी मौत बताकर दिनभर चलता रहा हंगामा, वह चंडीगढ़ में प्रेमिका संग मिला, फिर उलझी कहानी
पुरकाजी क्षेत्र के गांव खाईखेड़ी में प्रमोद त्यागी के मकान के पास विद्युत तारों पर एक राष्ट्रीय पक्षी मोर बैठा हुआ था। जैसे ही विद्युत आपूर्ति चालू हुई तो मोर करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत की सूचना प्रमोद त्यागी ने वन विभाग को दी। वन दरोगा दीपक तोमर मौके पर पहुंचे और मोर के शव को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि मोर के शव का पोस्टमार्टम कराकर क्षेत्र के गांव कमहेड़ा में बनी पौधशाला में दबा दिया जाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन