फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nation's pride will increase with Gurukuls: Rashmi Arya

गुरुकुलों से बढ़ेगा राष्ट्र का गौरव: रश्मि आर्या

Sun, 04 Sep 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Nation's pride will increase with Gurukuls: Rashmi Arya
मुजफ्फरनगर। श्री दयानंद उत्कर्ष आर्ष कन्या गुरुकुल नारंगपुर मेरठ की संचालिका आचार्या रश्मि आर्या ने कहा कि गुरुकुल भारत की वैदिक सनातन संस्कृति की पहचान है। वेदों के ज्ञान से ही आप जान सकते है कि वास्तविक पूजा और धर्म क्या है।
विज्ञापन

शहर में संतोष विहार स्थित वैदिक संस्कार चेतना केंद्र पर अपने अभिनंदन समारोह में पधारी आचार्या रश्मि आर्या ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए गुरुकुलों को पुर्नजीवित किया जाना आवश्यक है। सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु ऋषि दयानंद के आदर्शों, मूल्यों और सिद्धांतों का मार्ग अपनाए। गुरुकुल प्राचार्या अलका शास्त्री ने कहा कि ईश्वर के गुण, कर्म और स्वभावों का यथावत पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने आचार्या रश्मि आर्या को सम्मान राशि एवं अंगवस्त्र भेंट किया। आर्य ने कहा कि सदाचरण के बिना सत्य और न्याय स्थापित नहीं होगा। इससे पूर्व वेद मंत्रोच्चार से यज्ञ हुआ। इस मौके पर राकेश आर्य, जनेश्वर प्रसाद आर्य, मंगत सिंह आर्य, पूर्व प्रधानाचार्य विजय कुमार कुश, कल्याणकारी इंटर कालेज बघरा के पूर्व प्रवक्ता गजेंद्र पाल सिंह ने विचार रखे। आर्य समाज की ओर से गुरुकुल के सहायतार्थ 11,000 की धनराशि जिला प्रधान आनंद पाल सिंह आर्य, आरपी शर्मा, गजेंद्र राणा ने भेंट की। कार्यक्रम में यशपाल सिंह, सुधीर सिंह कुटबी, डॉ. नीरज शास्त्री, आदित्य आर्य, संजीव वर्मा, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन आरपी शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed