फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   nasimuddin siddiki par kiye siyasi parhar

भाजपा नेता ने किए नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर तीखे प्रहार

Tue, 04 Oct 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 04 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
nasimuddin siddiki par kiye siyasi parhar
खतौली में सभा को संबोधित करते भाजपा नेता भारतवीर गुर्जर। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के खतौली मेंं हस्तिनापुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं भाजपा नेता भारतवीर गुर्जर ने कहा कि बसपा सरकार में नसीमुद्दीन सिद्दीकी दरबारी बनकर ही नहीं रहे, बल्कि 14-14 विभागों के मालिक बनकर रहें। वे अब चापलूसी और दरबारी बनने का काम बंद कर दें। 
विज्ञापन


सभा के बाद उन्होंने सौ से अधिक कारों के काफिलों के साथ नगर एवं क्षेत्र के गांवों में रोड शो निकाला। जीटी रोड स्थित आर्यन बैंक्वेट हाल में आयोजित सभा में भाजपा नेता भारतवीर का गुर्जर समाज के लोगों ने पगड़ी बांधकर सम्मान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बसपा में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मुसलमानों तक को धोखे में रखा और उनको लोलीपॉप ही देते आ रहे हैं। उन्होंने चेलेंज करते हुए कहा कि सपा के मंत्री आजम खां और बसपा के नसीमुद्दीन सिद्दीकी विधानसभा चुनाव में खतौली विधानसभा से तो क्या प्रदेश की अबकी बार कोई भी सीट जीतकर दिखा दें। इस बार जनता उनको मुंहतोड़ जवाब देगी। सपा सरकार एक गुंडों की सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में प्रदेश से सपा व बसपा का पूरी तरह से सफाया कर दिया जाएगा। वे खतौली विधानसभा में पहली बार आए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी ने कहा कि इस बार प्रदेश से सपा सरकार को उखाड़ कर भाजपा सरकार बनाने का काम करेगी। मेरठ के जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। अध्यक्षता बाबा समय सिंह काटका ने की तथा संचालन आदेश मोतला ने किया। 


पूर्व विधायक विनोद हरित, ब्रहमसिंह, राजबीर सिंह, कुलदीप, रामबीर, नरसिंह पाल, दिनेश गुर्जर, सूरजमल, पहल सिंह, सतबीर, आदेश आर्य, रतन सिंह, टेकचंद, पप्पू, रोहताश इंजीनियर, ब्रहमदत्त उपाध्याय, कर्णवीर, पंकज, राजकुमार छाबड़ा, विरेंद्र जैन, मनोज सैनी, जयपाल खारी, सुनील पोसवाल, मंगल सिंह, ऋतुराज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed