फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Names of proprietors and operators written on hotels and dhabas on Kanwar Marg.

Muzaffarnagar: कांवड़ मार्ग वाले होटल, ढाबों पर लिखें प्रोपराइटर व संचालकों के नाम, एसएसपी ने दिए निर्देश

Wed, 17 Jul 2024 04:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 17 Jul 2024 04:57 AM IST
सार

हरिद्वार से आते समय हाईवे पर काफी होटल व ढाबे हैं। इनमें दूसरे समुदाय के ढाबे व होटल भी हैं। वहीं  मुजफ्फरनगर के एसएसपी ने इन ढाबा संचालकों को नाम पट्टी अंकित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Names of proprietors and operators written on hotels and dhabas on Kanwar Marg.
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर के एसएसपी ने कांवड़ यात्रा वाले मार्ग पर स्थित ढाबों और होटलों पर प्रोपराइटर व संचालकों के नाम लिखने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने हाईवे व नगर में आदेशों का पालन कराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


जनपद की सीमा पुरकाजी के गांव भूराहेड़ी चेकपोस्ट से खतौली के भंगेला व बुढ़ाना, फुगाना, तितावी थानों की सीमा तक जिले में कांवड़ यात्रा का मार्ग 240 किमी है। हरिद्वार से आते समय हाईवे पर काफी होटल व ढाबे हैं। इनमें दूसरे समुदाय केे लोगों के भी ढाबे व होटल हैं, जिन पर प्रोपराइटर व उनके संचालकों के नाम लिखे हुए नहीं थे। इससे वहां कांवड़ियों के रुकने की संभावना बन रही थी।
विज्ञापन

इसी के चलते एसएसपी अभिषेक सिंह ने आदेश जारी किए है कि सभी होटल व ढाबों पर प्रोपराइटर व संचालकों के नाम अवश्य लिखे जाएं ताकि कोई भ्रम न बन सके।
एसएसपी के आदेश पर नई मंडी, छपार व पुरकाजी, मंसूरपुर व खतौली आदि थानों की पुलिस ने कार्रवाई शुरू करा दी। शहर में भी मीनाक्षी चौक के पास फल बेचने वाले लोगों के ठेलों पर नाम वाले पोस्टर चस्पा करा दिए हैं।

शिव चौक पर कंटीले तारों से की गई बेरिकेडिंग
मुहर्रम और कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस ने इस बार शिव चौक पर कंटीले तार लगाए हैं। सीओ व्योम बिंदल का कहना है कि एहतियात के तौर पर यह व्यवस्था की गई है। शहर में मुहर्रम के अधिकतर जुलूस शिव चौक से ही गुजरते हैं। पुलिस ने इस बार मुहर्रम के लिए यहां कंटीले तारों की बेरिकेडिंग लगा दी है। बुधवार को यहां से बड़ा जुलूस गुजरेगा। ऐसे में पुलिस एहतियात बरत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed