{"_id":"67f6c91c04c1fd16bd063203","slug":"names-disappear-from-honor-slabs-ca-members-angry-at-eo-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-143249-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सम्मान के शिलापट से नाम गायब, ईओ पर नाराज हुए सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सम्मान के शिलापट से नाम गायब, ईओ पर नाराज हुए सभासद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत 3.58 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित कल्याण मंडप भवन (सामुदायिक विवाह स्थल) के लोकार्पण कार्यक्रम में हंगामा हुआ। शिलापट पर नाम अंकित नहीं कराने पर सभासदों ने ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह पर आरोप लगाए। सभासद कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। आरोप लगाया कि शहर के कईं विकास कार्यों में ईओ सभासदों का अपमान कर चुकी है, तय किया गया दोबारा शिलापट लगेगा। रुड़की रोड पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सभासदों ने नाम का शिलापट्ट नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताते हुए लोकार्पण समारोह का बहिष्कार किया। मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के पहुंचने पर सभासदों ने अपनी नाराजगी प्रकट की।
पालिका की अधिशासी अधिकारी डॉ़ प्रज्ञा सिंह पर पालिका बोर्ड सदस्यों को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए विरोध भी दर्ज कराया। काफी देर तक हंगामा करने वाले सभासदों को मंत्री ने मान मनौव्वल करते हुए मनाया, लेकिन इसके बाद भी पालिका सभासद लोकार्पण समारोह में शामिल नहीं हुए।
लोकार्पण के बाद मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नाराज सभासद को लेकर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ़ प्रज्ञा सिंह के साथ वार्ता की। भाजपा नेता जगदीश पांचाल, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, शहजाद चीकू, प्रशांत, मोहम्मद खालिद, नंद किशोर पाल, श्रीमोहन तायल, रोहताश पाल, कपिल त्यागी शामिल रहे।