फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Namaste Dwar named Hotel of the Year

मुजफ्फरनगर: होटल ऑफ द ईयर चुना गया नमस्ते द्वार

Sat, 18 Feb 2023 05:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 05:38 PM IST
विज्ञापन
Namaste Dwar named Hotel of the Year
ग्रेटर नोएडा में नमस्ते समूह के निदेशकों को सम्मानित करते हुए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ग्रेटर नोएडा में आयोजित इंडिया एक्सपो मार्ट में जिले के नमस्ते द्वार को होटल ऑफ द ईयर के पुरस्कार के लिए चुना गया। होटल को इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।

नमस्ते समूह के प्रबंध निदेशक अरविन्द राठी ने बताया कि दक्षिण एशिया का यात्रा और पर्यटन एक्सचेंज के लिए ग्रेटर नोएडा में आयोजन किया गया। उद्घाटन सरकार के पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने किया। दक्षिण एशिया से पर्यटन के क्षेत्र में कार्य करने वाले संस्थाओं ने प्रतिभाग किया। तीन दिवसीय आयोजन में नमस्ते द्वार ने भी भाग लिया और भव्य स्टाल लगाया गया। स्टॉल का संचालन गुरप्रीत कौर और ध्रुव पांचाल ने किया। देश विदेश से पधारे पर्यटकों को नमस्ते द्वार वैलनेस रिसोर्ट की ओर से प्रदान की जा रही सेवाओं योग, आयुर्वेद और नेचुरोपैथी से अवगत कराया। नमस्ते समूह के निदेशक अविराज राठी और एरिका फैरीना ने संयुक्त रूप से पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed