फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nagar Panchayat contractor and mill worker killed in accidents

नगर पंचायत ठेकेदार व मिलकर्मी की हादसों में मौत

Fri, 15 Jan 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat contractor and mill worker killed in accidents
नगर पंचायत ठेकेदार व मिलकर्मी की हादसों में मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल/रामराज। चरथावल क्षेत्र में हुए अलग-अलग हादसों में नगर पंचायत ठेकेदार और रोहाना मिल कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं, रामराज में तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खादरवाला निवासी श्रीपाल सिंह (66) चरथावल नगर पंचायत में ठेकेदार था। वह रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह भी स्कूटर से चरथावल नगर पंचायत में आ रहा था। दधेड़ू चौकी के पास घने कोहरे में पीछे से आए ट्रक ने उसके स्कूटर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सड़क पर गिरे श्रीपाल सिंह को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर एसओ धर्मेंद्र सिंह व एसआई राजकुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को मोर्चरी भिजवाया। ठेकेदार के बेटे हरेंद्र व राजीव ने तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं, ठेकेदार की मौत पर नगर पंचायत चेयरमैन सतेंद्र त्यागी, पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल, रमेश चंद सिंघल, समिति सभापति कुबेरदत्त त्यागी, ब्रह्मप्रकाश गर्ग, ईओ मनोज यादव और वरिष्ठ लिपिक महेश प्रसाद व प्रदीप कुमार आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन

वहीं चरथावल क्षेत्र के गांव कसियारा निवासी तुलसीदास (55) रोहाना चीनी मिल में काम करता था। बृहस्पतिवार देर रात वह ड्यूटी खत्म कर साइकिल से घर लौट रहा था। गांव सैदपुरा में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारकर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भाई जनेश्वर ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामराज क्षेत्र में गांव पुट्ठी के निकट तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मेरठ के फलावदा थाना क्षेत्र के गांव नगोड़ी निवासी शरणवीर और सूरजबीर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक शादी के कार्ड बांटने के लिए घर से निकले थे, लेकिन हादसे का शिकार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को अस्पताल भेज दिया। उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक बस लेकर भाग निकला, जिससे युवकों की बाइक भी बस के नीचे फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर बस रोकने का प्रयास किया तो चालक ने उसे भी तोड़ दिया। बहसूमा क्षेत्र में बस चालक ने एक बुग्गी में टक्कर मार दी, जिस पर गुस्साए लोगों ने बस चालक से मारपीट कर दी। इसके बाद पीछा कर रही रामराज थाना पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर बस को भी कब्जे में कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed