फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nagar Kirtan on the light festival of Guru Gobind Singh

श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर निकाला नगर कीर्तन

Wed, 01 Jan 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan on the light festival of Guru Gobind Singh
गुरु गोविद के प्रकाश उत्सव पर कीर्तन करते श्रद्वालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर निकाला नगर कीर्तन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्री गुरु सिंह सभा ने श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन का आयोजन किया। गांधी कालोनी से शुरू होकर नगर कीर्तन रोडवेज स्थित गुरुद्वारे पर संपन्न हुआ। महिला और बच्चों सहित बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।

नगर कीर्तन प्रात: सात बजे से गांधी कालोनी स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा से प्रारंभ हुआ। भोपा रोड, अंसारी रोड, शिवमूर्ति, झांसी की रानी से होते हुए श्री गुरु सिंह सभा रोडवेज के निकट गुरुद्वारे पर समाप्त हुई। प्रभात फेरी में नगर का प्रसिद्ध बैंड गुरुवाणी का गायन करते हुए चल रहा था। गतका पार्टी ने अपने हैरतअंगेज करतब दिखाए। गुरु गोबिंद सिंह स्कूल का बैंड दशमेश बैंड ने भी गुरुवाणी का गायन किया। स्कूल के बच्चे पंच प्यारे के रूप में रहे। इसके अलावा पालकी साहिब पर विराजमान गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी पर संगतों ने माथा टेककर अरदास की। पालकी साहिब की अगुवाई पंच प्यारे कर रहे थे, जो कि देखने योग्य थी। पालकी के पीछे प्रभात फेरी जत्था कीर्तन करते हुए चल रहा था। पंच प्यारे व गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी के आगे पानी का छिड़काव करके झाडू लगाकर व फूलों की चादर बिछाकर स्वागत किया गया। समाप्ति पर दशमेश खालसा दल ने संगतों को लंगर छकाया। सरदार अमरजीत सिंह सिडाना, वीरेंद्र सिंह सेखो, देवेंद्र सिंह नागपाल, वजीर सिंह ग्रोवर, गुरचरण सिंह बराड़, बलकार सिंह, देवेंद्र सिंह चड्ढा, सुखदर्शन सिंह बेदी, गुरुप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, सुरेंद्र सिंह गंभीर, दिलप्रीत सिंह, रणजीत सिंह, सुजीत सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, अरविंद सिंह, प्रभजोत सिंह, जगप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह, अभीजीत सिंह गंभीर, प्रिंस, गोपाल सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed