फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   NA

Muzaffarnagar News: मोरना-मीरापुर मार्ग पर निजी बसों की बढ़ाई संख्या और फेरे

Sat, 14 Jan 2023 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर से वाया मोरना से मीरापुर के लिए शुरू की प्राइवेट बसों के फेरे और संख्या बढ़ाई गई हैं। बस यूनियन ने छात्रों की सुविधा के लिए यह कदम उठाया हैं।
मुजफ्फरनगर से भोपा-मोरना होकर मीरापुर जाने वाली प्राइवेट बसों का संचालन कम चल रहा था इससे कई गांवों के छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ रही थी। यह समस्या देखते हुए यूनियन ने बसों की संख्या बढ़ाकर संचालन शुरू कराया हैं। पिछले कुछ दिनों से यह सेवा शुरू की गई हैं। गांव कासमपुर खोला, निजामपुर, बेहडा, ककरौली, चौरावाला,टंढेडा, जटवड कटिया, सिकंदरपुर, मोरना आदि गांवों के भारी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रतिदिन शिक्षा ग्रहण करने के लिए मुजफ्फरनगर आते हैं। इनकी परेशानी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। पहले तीन बसें इस मार्ग पर चलती थी। अब दो बसें बढ़ाई है और इन बसों के फेरे भी बढ़ा दिए गए है। सुबह के समय तो विशेष तौर पर ध्यान रखा जा रहा हैं। बसों के फेरे बढ़ाने से ग्रामीणों व विशेष तौर पर छात्रों को इसका फायदा हुआ है।
विज्ञापन

बस मालिक अंजुम अब्बास ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए यूनियन कदम उठाती रहती है। यात्रियों की समस्याओं के बारे में जानकारी करने के लिए उनकी यूनियन के पदाधिकारी एक पंद्रह दिन बाद क्षेत्र का दौरा भी करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed