फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Salesman beaten up by two policemen in Muzaffarnagar UP for not closing shop, SI suspended

Muzaffarnagar News: दुकान बंद ने करने पर की शराब सेल्समैन की पिटाई, दारोगा निलंबित

Tue, 10 Jan 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 10 Jan 2023 12:02 AM IST
सार

समय से पहले शराब की दुकान बंद कराने पहुंचे दारोगा ने रविवार रात सेल्समैन की पिटाई कर दी। नाराजगी जताते हुए सोमवार को दुकान बंद कर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। वहीं पूरे मामले में आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Salesman beaten up by two policemen in Muzaffarnagar UP for not closing shop, SI suspended
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के सिखेड़ा में समय से पहले शराब की दुकान बंद कराने पहुंचे दारोगा ने रविवार रात सेल्समैन की पिटाई कर दी। नाराजगी जताते हुए सोमवार को दुकान बंद कर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। एसएसपी विनीत जायसवाल ने आरोपी दारोगा को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


रविवार रात में सिखेडा थाने में तैनात दारोगा अशोक भारद्वाज पुलिस टीम के साथ रात्रि डयूटी पर थे। लगभग साढे नौ बजे वह सिखेड़ा दाहखेडी मार्ग पर अंग्रेजी ,देशी शराब और बीयर की सरकारी दुकान के पास पहुंचे। इस दौरान वह देशी शराब की दुुकान पर पहुुंचे।
विज्ञापन


आरोप है कि उन्होंने दुकान पर मौजूद सेल्समैन को दुकान बंद करने को कहा, जबकि दुकान बंद करने का समय रात दस बजे का है। सेल्समैन ने दस बजे दुकान बंद करने का समय बताया, तो दोनों में विवाद बन गया। आरोप है कि इस दौरान दारोगा ने सेल्समैन की पिटाई कर दी और शराब की कई पेटी भी उठा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के जाने के बाद सेल्समैन ने दुकान मालिक व पुलिस को सूचना दी। बताया गया कि पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। सोमवार को शराब दुकान मालिक व सेल्समैन ने पूरे मामले में नाराजगी जताते हुए कुछ देर के लिए दुुकान भी बंद रखी। बाद में पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। मामले का संज्ञान लेकर एसएसपी विनीत जायसवाल ने आरोपी दारोगा को निलंबित कर दिया। सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव का कहना है कि मामले की जानकारी मिलने पर अधिकारियों को अवगत कराया था इसके बाद कार्रवाई की गई। दुकान से उठाई शराब की पेटी चंद मिनट बाद ही दुकान में रख दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed