फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   NA

Muzaffarnagar News: कूड़ा वाहन रोके, ईओ को घेरा

Tue, 10 Jan 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 10 Jan 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
NA
नगरपालिका में ईओ का घेराव करते कर्मचारी
मुजफ्फरनगर। वेतन नहीं मिलने से परेशान पालिका के सफाई कर्मचारियों का सब्र का बांध टूट गया। सफाई कर्मचारी संघ के नेताओं ने कार्यालय पहुंचे ईओ का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। कूड़ा वाहन भी रोक दिया। दो दिनों में वेतन जारी नहीं करने पर हड़ताल की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को टाउन हॉल में एकत्र होकर कूड़ा वाहन को रोक दिया और प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नीरज बिड़ला ने कहा कि जब तक कर्मचारियों को वेतन जारी नहीं किया जाता है, तब तक काम शुरू नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों की हड़ताल की सूचना मिलने पर ईओ पालिका हेमराज सिंह कार्यालय पहुंचे और कर्मचारियों को वार्ता के लिए चेयरमैन कक्ष में बुलाया। कर्मचारियों ने ईओ का घेराव करते हुए नाराजगी जताई। कहा कि नवंबर और दिसंबर माह का भी वेतन रूका होने के कारण कर्मचारी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। ईओ ने कर्मचारियों के सामने ही डीएम से वार्ता कर स्थिति से अवगत कराया और कर्मचारियों को भरोसा दिया कि जल्द ही वेतन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नीरज ने बताया कि ईओ के आश्वासन पर कूड़ा वाहनों को टाउनहाल से रवाना करा दिया था। ईओ को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दो दिन में पालिका के नियमित कर्मचारियों के साथ ही आउटसोर्सिंग कर्मियों को वेतन जारी नहीं किया जाता है तो हड़ताल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर महामंत्री मिलन कुमार, डॉ प्रदीप कुमार, पवन कुमार, सतीश उटवाल, डब्बू, सोनू सरवट, नरेश नंदन वाल्मीकि आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed