फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   My pride is tricolor, my life is tricolor...

मेरी शान तिरंगा है, मेरी जान तिरंगा है...

Wed, 17 Aug 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
My pride is tricolor, my life is tricolor...
जानसठ में तिरंगा यात्रा निकाली - फोटो : KHATAULI
राजनीतिक दलों के कार्यालयों, सामाजिक संगठनों ने फहराया ध्वज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस पर सभी राजनीतिक दलों ने अपने कार्यालयों पर ध्वज फहराया। सामाजिक संगठनों, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों पर भी उल्लास के साथ ध्वजारोहण हुआ।
भाजपा कार्यालय पर ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला प्रभारी सत्येंद्र सिसोदिया, खतौली विधायक विक्रम सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, डॉ सुभाष चंद शर्मा, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, सुशीला अग्रवाल, प्रदीप सैनी आदि मौजूद रहे। बसपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सतीश रवी, सांसद मलूक नागर ने ध्वजारोहण किया। अतर सिंह अमीन, सतप्रकाश, नसीम अहमद, जी सिंह बौद्ध, प्रेमचंद गौतम, चांद सिंह छकश्यप, जियाउर्रहमान, अरविंद कुमार, इरफान मलिक, बबलू कुमार मौजूद रहे। सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, रालोद कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने झंडारोहण किया। जिला सहकारी बैंक में चेयरमैन सतपाल पाल ने ध्वज फहराया। दी गुड़ खांडसारी मर्चेंट्स एसोसिएशन के कार्यालय पर संजय मित्तल ने झंडारोहण किया।
विज्ञापन

प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय पर क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप खुराना ने झंडा फहराया। जीआईसी मैदान में क्रीड़ा समिति सचिव डॉ जीत सिंह तोमर और अध्यक्ष प्रवीण कुमार जावला ने झंडा रोहण किया गया। पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय मास्टर अनूप सिंह वर्मा की धर्मपत्नी कमलेश देवी को अमित पटपटिया ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। यज्ञ दत्त आर्य ने कहा कि शहीदों की शहादत याद रखिए। नईमंडी स्थित डाकघर में प्रवर अधीक्षक डाकघर विजेंद्र ने ध्वजारोहण किया। डिस्काम हेडक्वार्टर के प्रांगण में एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिगरी में बुजुर्गों ने किया ध्वजारोहण
ग्राम पंचायत तिगरी में प्रधान निर्वेश सैनी ने 102 वर्ष की बुजुर्ग सग्गो देवी एवं 99 साल के महेंद्र सिंह सैनी के साथ ध्वजारोहण किया। गांव के सभी राजकीय सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिनंदन पत्र एवं साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि गौरव स्वरूप, विकास अग्रवाल, विकास भार्गव, प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी एवं गांधी नगर चौकी प्रभारी बालिस्टर त्यागी रहे। वाल्मीकि क्रांति दल के राष्ट्रीय महासचिव गोपाल सुधाकर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गंभीर, नितिन बिड़ला ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किए। जनपद जाट महासभा के तत्वावधान में गांधी कालोनी स्थित चौधरी चरण सिंह सभागार में तिरंगा फहराया गया। आदमी पार्टी की इकाई ने रुड़की रोड स्थित झुग्गियों में ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया। सीए ब्रांच शाखा में अमृत महोत्सव एवं नारी सशक्तिकरण को बड़ी धूमधाम से मनाया। शीतल जैन, संजय संगल, विपिन सिंगल मौजूद रहे। व्यापारी सुरक्षा संगठन के कार्यालय पर राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। उद्यमी भीम सेन कंसल, सुनील ग्रोवर संजय मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed