फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarngar: Father-in-law molested his daughter-in-law, husband says Now you are my mother

शर्मनाक: ससुर ने बहू को बनाया हवस का शिकार, शौहर बोला-अब तुम मेरी मां हो, नहीं रख सकता साथ, घर से निकाला

Wed, 13 Sep 2023 03:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 13 Sep 2023 03:43 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ससुर ने अपनी पुत्रवधु से दुष्कर्म किया। महिला ने पति को जानकारी दी तो उसने साफ शब्दों में कहा कि अब तुम मेरी मां हो तुम्हें साथ नहीं रख सकता। पीड़िता ने पुलिस से न्याय मांगा है।

विज्ञापन
Muzaffarngar: Father-in-law molested his daughter-in-law, husband says Now you are my mother
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव में ससुर ने पुत्रवधू से दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद शौहर ने अपनी बीवी को मां बता दिया और उसे पत्नी के रूप में साथ रखने से इनकार कर दिया। पुलिस ने ससुर व पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अदालत में पीड़िता के बयान दर्ज कराए गए।

विज्ञापन


मामला मीरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 19 अगस्त 2022 को पीड़िता की शादी मुदस्सिर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुर पीड़िता पर बुरी नजर रखता था। 
विज्ञापन


बीमार होने के कारण इसी साल पांच जुलाई को दोपहर के समय पीड़िता का पति अपनी मां को मीरापुर हकीम के यहां दवाई दिलवाने के लिए लेकर गया था। तब पीड़िता ससुराल में अकेली रह गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: हथियारों पर बढ़ी रार, गन हाउस के मालिक ने घर में रखने से किया इनकार, पुलिस भी झाड़ रही पल्ला

आरोप है कि पीड़िता को अकेला पाकर ससुर इस्तेखार घर पहुंचा और उसने पुत्र वधु को बुरी नीयत से पकड़ लिया, उसके कपड़े फाड़ दिए। मुंह में कपड़ा ठूंस कर पुत्र वधू के साथ दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शाम के समय घर पहुंचने पर पति मुदस्सिर को पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी दी। इसका पति पर कोई असर न हुआ। उसने पत्नी की शिकायत सुनने के बाद भी कुछ नहीं कहा। 

आरोप है कि पत्नी की शिकायत सुनने के बाद पति की बात सुन कर पत्नी चुप रह गई, क्योंकि पति ने पत्नी से साफ शब्दों में कह दिया कि पिता इस्तेखार ने उसके (पत्नी) साथ जबरन संबंध बना लिए हैं। अब वह उसकी मां हो गई है, इसलिए वह उसे पत्नी के रूप में साथ नहीं रखेगा। यह कहकर पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया।

पीड़िता ने मीरापुर थाने में आरोपी ससुर व पति के खिलाफ तहरीर दी तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी। सीओ जानसठ शकील अहमद ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed