फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: YouTuber dies by suicide at a hotel in Kaliyar; he had been distressed after his wife left him

मुजफ्फरनगर: कलियर के होटल में जाकर यूट्यूबर ने की आत्महत्या, प्रेमी के साथ चली गई थी बीवी, तभी से था परेशान

Thu, 15 Oct 2026 06:32 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 15 Oct 2026 06:32 PM IST
सार

दिलशाद उर्फ आतिफ यूट्यूबर था। उसका शव कलियर में एक होटल के कमरे में फंदे पर लटका मिला। उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी, मगर पत्नी का किसी युवक से प्रेम प्रसंग हो गया था। बीवी के जाने के बाद से वह तनाव में था। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: YouTuber dies by suicide at a hotel in Kaliyar; he had been distressed after his wife left him
आतिफ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव निराना के रहने वाले यूट्यूबर दिलशाद उर्फ आतिफ का शव उत्तराखंड के कलियर स्थित एक होटल के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या का मामला मानकर जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


गांव निराना निवासी इरशाद के पुत्र दिलशाद उर्फ आतिफ (30) का निकाह करीब पांच वर्ष पूर्व मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सूजडू में हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि पत्नी की किसी अन्य युवक से मोबाइल फोन पर बातचीत होती थी। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


आरोप है कि कई माह पूर्व उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। फिलहाल वह उसके साथ बंगलूरू में रह रही है। बुधवार को दिलशाद कलियर गया था। बृहस्पतिवार सुबह होटल के कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर कलियर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिवार के लोग गमजदा हैं।

नई मंडी सीओ राजू साव का कहना है कि यूट्यूबर दिलशाद के द्वारा कलियर के होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed