{"_id":"5f42b2e58ebc3e412109d578","slug":"muzaffarnagar-youth-shot-dead-by-calling-from-home-muzaffarnagar-news-mrt497652513","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से बुलाकर युवक की गोलियों से भूनकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से बुलाकर युवक की गोलियों से भूनकर हत्या
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के मिमलाना रोड पर घटनास्थल पर विलाप करते मृतक के परिजन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
घर से बुलाकर युवक की गोलियों से भूनकर हत्या
मुजफ्फरनगर। महमूदनगर निवासी युवक की घर से बुलाने के बाद मिमलाना रोड पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने युवक के भाई को कॉल कर उसका शव उठाकर ले जाने की जानकारी दी, जिसके बाद शव को बरामद किया गया। आठ आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला महमूदनगर निवासी आसिफ (28) पुत्र नसीम का सरवट निवासी सोनू सक्का से पुराना विवाद चल रहा था। आसिफ के भाई दिलशाद ने बताया कि रविवार सुबह दो युवक एक पुराने मामले में समझौता कराने की बात कहकर आसिफ को घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद दिलशाद के पास एक कॉल आई, जिसमें आरोपी ने आसिफ की हत्या करने व शव मिमलाना रोड स्थित सम्राट इंटर कॉलेज के पीछे स्थित ट्यूबवेल पर पड़े होने की जानकारी दी। आसिफ की हत्या की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद ट्यूबवेल से शव को बरामद कर लिया गया। आसिफ की कई गोलियां मारकर हत्या की गई थी। घटनास्थल से शराब व बीयर की खाली बोतलें, गिलास व पिस्टल के कारतूस के सात खोखे बरामद किए गए हैं। एसपी सिटी सतपाल आंतिल, सीओ सिटी राजेश द्विवेदी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। शहर कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि आसिफ के भाई दिलशाद ने सोनू सक्का व नसीम पुत्रगण इमामुद्दीन, शमीम गोधना, सरताज, दिलशाद, शाहनवाज, नफीस व जाकिर के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस उनकी तलाश में लगी है।