फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Young man killed his stepmother by hitting her on the head with a shovel

Muzaffarnagar: मां की मौत के छह महीने बाद ही पिता ने की दूसरी शादी, बेटे ने सौतेली मां को फावड़े से काट डाला

Fri, 18 Jul 2025 12:29 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 18 Jul 2025 12:29 AM IST
सार

गांव नया मीरापुर क्षेत्र में आलम ने सौतेली मां रजिया को मौत के घाट उतार दिया। उस वक्त वह घर में अकेली थी। पिता महराज की शिकायत पर पुलिस ने उसके इकलौते बेटे आलम राना को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Young man killed his stepmother by hitting her on the head with a shovel
हत्यारोपी आलम राना और गमजदा पिता व ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहपुर क्षेत्र के गांव नया मीरापुर क्षेत्र में पीनना बाईपास पर बेटे ने सौतेली मां रजिया (50) की सिर में फावड़ा मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने फावड़ा बरामद कर आरोपी आलम राना को गिरफ्तार कर लिया है। आलम के पिता महराज ने एक साल पहले की दूसरी शादी की थी। 
विज्ञापन

Muzaffarnagar: Young man killed his stepmother by hitting her on the head with a shovel
मौके पर एकत्र ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
सुजडू के मूल निवासी करीब 55 वर्षीय महराज ने नया गांव मीरापुर के रकबे में पीनना बाईपास पर लगभग दो बीघा जमीन खरीदकर वहां अहाता बनाया है। इसमें एक कमरा बनाकर वह अपनी पत्नी रजिया के साथ लगभग एक साल से रह रहा था। उसने काफी जमीन प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्टरी के संचालक को किराए पर दे रखी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम लगभग पांच बजे महराज एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुजडू गया था। इसी दौरान उसके पड़ोसी ने सूचना दी कि उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई है। वह मौके पर पहुंचा और उसने पुलिस को सूचना दी। थाना शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो महराज पुलिस के साथ घर में अंदर गया। उसे अपनी पत्नी का शव घर के मुख्य गेट के पीछे पड़ा मिला। सिर में धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई थी।
 
विज्ञापन

पुलिस ने महराज व मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी लेकर शव को मोर्चरी भेज दिया। एसपी देहात आदित्य बंसल व सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। एसपी देहात का कहना है कि महिला की हत्या उसके बेटे आलम राना ने की थी। उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसने संपत्ति विवाद में हत्या करने की बात कही है। 
 

बेटे पर लगाया हत्या का आरोप
महराज ने अपने ही बेटे आलम पर हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसकी पहली पत्नी की डेढ़ साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। रजिया से उसने एक साल पहले शादी की थी। वह उसके साथ नया गांव मीरापुर में अपनी जमीन पर बनाए कमरे में था। उसका बेटा आलम इस जमीन को अपने नाम कराना चाहता था। वह उसका इकलौता बेटा है।
उसने 100-200 गज जमीन मांगी थी और बाकी की जमीन बेटे को नाम कराने को कहा था। लेकिन उसका बेटा राजी नहीं था। बृहस्पतिवार को जब वह सुजडू गया था तो उसका बेटा घर के पास ही बैठा था। उसने उसकी पत्नी की हत्या की है। दिन में भी उसकी बेटे के साथ कहासुनी हुई थी। बताते हैं कि आरोपी युवक एक किसान संगठन से भी जुड़ा हुआ है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि आलम अपने पिता के दूसरी शादी करने से खुश नहीं था और सौतेली मां को पसंद नहीं करता था।
 

फैक्टरी में नहीं था कोई मजदूर
बताते हैं कि दाना बनाने की फैक्टरी में रोज तीन-चार मजदूर रहते थे। कांवड़ के कारण मजदूर न आने से फैक्टरी बंद थी। इस कारण महिला अपने घर पर अकेली थी। शव घर के गेट के पीछे पड़े मिलने से ऐसा भी प्रतीत हो रहा है जैसे महिला जान बचाकर गेट खोलकर बाहर भागना चाहती थी। लेकिन उसे बचने का मौका नहीं मिल पाया।

ये भी देखें...
छांगुर का मेरठ कनेक्शन: बदर अख्तर की कुंडली खंगाल रही एटीएस, दूसरे धर्म की युवती को ले गया था जाल में फंसाकर    


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed