फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Woman murders husband for the love of her sister-in-law's husband

मुजफ्फरनगर: चार बच्चों की मां के ननदोई से हो गए संबंध, पति को नींद की गोलियां देकर मार डाला, दोनों गिरफ्तार

Sun, 13 Sep 2026 11:36 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 13 Sep 2026 11:36 AM IST
सार

भनवाड़ा गांव में राकिब का शव उसके बेड पर पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं हुई। मगर पुलिस की पूछताछ में उसकी पत्नी तबस्सुम ने सच उगल दिया। पुलिस ने तबस्सुम और उसके प्रेमी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Woman murders husband for the love of her sister-in-law's husband
गिरफ्तार दोनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतनपुरी के भनवाड़ा गांव में किसान राकिब (28) की हत्या अवैध संबंधों के कारण की गई। साजिश का खुलासा हुआ है। पत्नी तबस्सुम ने गंगोह के रहने वाले ननदोई शाहरुख के साथ मिलकर दूध में नींद की चार गोलियां मिलाकर पिला दी थीं। ओवरडोज हो जाने के कारण बिस्तर पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई थी लेकिन कॉल डिटेल और पुलिस पूछताछ में आरोपी पत्नी टूट गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के बीच डेढ़ साल से अवैध संबंध थे।
विज्ञापन

 

एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि हुसैनाबाद भनवाड़ा गांव में आठ सितंबर को राकिब का शव उसके बिस्तर पर ही पड़ा मिला था। मृतक के पिता सत्तार ने तबस्सुम और गंगोह थाना क्षेत्र के गांव हमजागढ़ निवासी दामाद शाहरुख के खिलाफ राकिब को नशीली गोलियों की ओवरडोज देने के आरोप में शिकायत की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई, जिस कारण विसरा प्रिजर्व किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि तबस्सुम और शाहरुख के बीच अवैध संबंध थे। दोनों ने आठ सितंबर की रात राकिब को दूध में मिलाकर नशीली गोलियों की ओवरडोज दे दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दवा के रैपर और नशीली गोलियां भी बरामद की हैं।
 
विज्ञापन

इस तरह बनाई योजना बनाकर की राकिब की हत्या
जांच अधिकारी एसओ रतनपुरी राकेश कुमार ने बताया कि राकिब दोनों का विरोध करता था। इसके बाद आरोपियों ने योजना बनानी शुरू की। महिला के सास-ससुर बीमार चल रहे हैं। आरोपी शाहरुख दोनों का हाल जानने के बहाने आता रहता था। आठ सितंबर को सास-ससुर मेरठ दवाई लेने गए और रात में वहीं पर रिश्तेदारी में रुक गए। इसके बाद आरोपी शाहरुख अपनी ससुराल पहुंच गया और रात में भनवाड़ा ही रुका। दोनों ने मिलकर नशीली दवा राकिब को दूध में मिलाकर पिला दी, ओवरडोज से उसकी मौत हो गई थी। अगले दिन आरोपी अपने घर चला गया था। बाद में महिला ने पति की मौत का शोर मचाया और मृत्यु को प्राकृतिक दिखाने का प्रयास किया।

महिला चार और शाहरुख तीन बच्चों का पिता
आरोपी शाहरुख तीन बच्चों का पिता है और वह मजदूरी करता है। जबकि आरोपी तबस्सुम के भी दो बेटी व दो बेटे हैं। रिश्तेदारी होने के नाते दोनों परिवारों में आना जाना था लेकिन डेढ़ साल पहले अवैध संबंध शुरू हो गए थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed