फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Woman attacked by group of monkeys, foot slipped while running, death after falling from roof

Muzaffarnagar: महिला पर बंदरों के झुंड ने किया हमला, भागते समय फिसला पैर, छत से गिरकर मौत

Fri, 11 Apr 2025 10:34 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 11 Apr 2025 10:34 PM IST
सार

ककरौली के चौरावाला में खुर्शीदा छत पर कम कर रही थी। तभी बंदरों ने हमला कर दिया। महिला की मौत पर बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। क्षेत्र के लोगों ने बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Woman attacked by group of monkeys, foot slipped while running, death after falling from roof
खुर्शीदा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत पर काम कर रही चौरावाला निवासी खुर्शीदा (48) पर बंदरों ने हमला कर दिया। जान बचाकर भागने के दौरान पैर फिसलने से वह छत से नीचे गिर गई। परिजन उसे मेरठ के एक अस्पताल में ले गए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 

शुक्रवार सुबह अपने मकान की छत पर खुर्शीदा काम कर रही थी। अचानक छत पर आए बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरों से बचकर भागने लगी खुर्शीदा छत से नीचे सड़क पर जा गिरी। गंभीर रूप से घायल होने पर परिजन उसे मुजफ्फरनगर एक अस्पताल में ले गए। वहां से गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मेरठ में शाम के समय इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को देर शाम गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में गम, परिवार भी दुखी
मृतका के परिवार में दो शादीशुदा बेटियां सायरा व सायना, बेटे शुएब, उसेब व तीसरी बेटी सोफिया है। महिला की मौत से परिजनों में शोक है।

यह भी पढ़ें...
मेरठ में महिला की हत्या: पीले रंग के दुपट्टे से बंधे थे हाथ-पैर, जमीन खोदकर अर्द्धनग्न शव को नोच रहे थे कुत्ते    

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed