फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: will make the OBCs aware of the rights

अति पिछड़ा वर्ग को अधिकारों के प्रति करेंगे जागरूक: प्रजापति

Tue, 25 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: will make the OBCs aware of the rights
अति पिछड़ा वर्ग को अधिकारों के प्रति करेंगे जागरूक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा कि समाज के लोगों को लोकतंत्र में मिले अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसी संबंध में खतौली में कार्यक्रम होगा। मोर्चा की गाड़ी को इस अवसर पर टाउनहाल के सामने हरी झंडी दिखाई गई।

मोहन प्रजापति ने कहा कि देश में इस समय अति पिछड़ा वर्ग के हक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। पिछड़ों पर शोषण व अत्याचार बढ़ रहा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाज में जागरूकता लाने के लिए मोर्चा द्वारा प्रवास कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसमें अति पिछड़ा वर्ग में राजनीतिक चेतना व शैक्षिक चेतना के साथ अपने हक अधिकार के लिए मजबूती से लड़ने के लिए मोर्चा द्वारा प्रवास के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रवास के दौरान खतौली क्षेत्र में गांव-गांव जाकर लोगों से मिलना व जागरूक कर संगठन से जोड़ा जाएगा। नरेश पांचाल, जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह पाल, मंडल उपाध्यक्ष अजय सैनी, देशपाल पांचाल, कुलदीप कश्यप, अंतिम पाल आदि खतौली पहुंचे। श्याम सुंदर प्रजापति, शांता प्रकाश विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष रीता सैनी, रामनिवास प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, नाहर सिंह सैनी, रविंद्र गोस्वामी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल, सचिन पाल, पवन पाल, दिनेश विश्वकर्मा, मनीष प्रजापति, धर्मवीर प्रजापति, रामकुमार कश्यप, प्रेमचंद प्रधान, मेहर चंद प्रधान जड़वड, दर्शन पाल, नरेश विश्वकर्मा, संजीव प्रजापति, रमेश प्रजापति, किरणपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed