फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Wife went to her maternal home, quarreled over mobile and upset youth committed suicide.

Muzaffarnagar: युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, वजह जानकर कहेंगे, इतनी सी बात पर जान दे दी

Wed, 04 Jun 2025 06:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 04 Jun 2025 06:14 PM IST
सार

जानसठ के गांव तिसंग में पिंटू (35) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। इस कारण वह कई दिन से तनाव में था। बीती रात फोन पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Wife went to her maternal home, quarreled over mobile and upset youth committed suicide.
पिंटू की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मायके गई पत्नी से मोबाइल पर हुए झगड़े के बाद पति पिंटू ने फांसी लगाकर जान दे दी। दिन निकलने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानसठ के गांव तिसंग निवासी पिंटू (35) की पत्नी कई दिनों से अपने मायके में गई हुई थी। मंगलवार रात मोबाइल पर पिंटू की अपनी पत्नी के साथ बातचीत हुई। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। परेशान होकर युवक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


परिजनों ने बुधवार सुबह कमरे के अंदर फंदे पर लटका पिंटू का शव देखा। पिंटू की मौत को लेकर परिजनों में शोक छा गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed