{"_id":"6a4d0df966e3f530d90c1881","slug":"muzaffarnagar-was-there-a-plan-to-turn-the-district-s-youth-into-drug-addicts-six-arrested-2026-07-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: क्या पूरे जिले के युवाओं को नशेड़ी बनाने की थी तैयारी, 76800 नशीले कैप्सूल बरामद; छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: क्या पूरे जिले के युवाओं को नशेड़ी बनाने की थी तैयारी, 76800 नशीले कैप्सूल बरामद; छह गिरफ्तार
Tue, 07 Jul 2026 08:02 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 07 Jul 2026 08:02 PM IST
सार
पुलिस ने उज्जैन से मंगाकर नशीले कैप्सूलों की पेटियों का बंटवारा करते सप्लायर और डिस्ट्रीब्यूटर को मौके से धर दबोचा। बरामद कैप्सूल्स की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में चार मेडिकल स्टोर संचालक हैं।
विज्ञापन
कैप्सूल की पेटियों के साथ गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई मंडी कोतवाली पुलिस ने नशीले कैप्सूल की तस्करी करने वाले गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार किए हैं। इनमें चार मेडिकल स्टोर संचालक व एक डिस्ट्रीब्यूटर है। आरोपियों से 25 लाख रुपये कीमत के 76800 नशीले कैप्सूल बरामद हुए हैं। जानसठ निवासी एक तस्कर की पुलिस को अभी तलाश है। आरोपी उज्जैन की फैक्टरी से कैप्सूल मंगाते थे। गिरफ्तार मुख्य सप्लायर पूर्व में एमआर रहा है।
विज्ञापन
एसपी सिटी अमृत जैन ने एसएसपी कार्यालय परिसर स्थित अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में बताया कि नई मंडी कोतवाली पुलिस को सोमवार देर रात सूचना मिली थी कि कुछ लोग कूकड़ी मैदान में हैं। उनके पास गत्ते की पेटियों में माल भी है। संभवतः माल का बंटवारा कर रहे हैं। पुलिस ने वहां पहुंचकर छह युवकों को गिरफ्तार किया। चार पेटियों में 25 लाख रुपये के 76800 स्पासमोर व स्पासमेड कंपनी के नशीले कैप्सूल मिले। आरोपियों के पांच मोबाइल भी कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हें किया गिरफ्तार
एसपी सिटी ने बताया कि सिखेड़ा थाने के गांव भिक्की के मूल निवासी नई मंडी के गांव शेरनगर में रहने वाले जावेद, नई मंडी कोतवाली के गांव सहावली निवासी नौशाद, बुढ़ाना के गांव लुहसाना निवासी मोहम्मद आजाद, शामली के मोहल्ला दयानंद नगर निवासी नवीन कुमार, खालापार थाने के अंबा विहार निवासी मोहम्मद कासिफ व कृष्णापुरी निवासी सचिन गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।

नौकरी छोड़कर बना सप्लायर
सचिन गुप्ता पूर्व समय में एमआर की नौकरी करता था। नौकरी छोड़ने के बाद इस धंधे में जुड़ गया। वह मुख्य सप्लायर है। वह मेडिकल स्टोर चलाने वाले जावेद, नौशाद, मोहम्मद आजाद, नवीन को नशीले कैप्सूल सप्लाई करता था। वह जानसठ निवासी सुमित से खरीदता था। मोहम्मद कासिफ भी उसके साथ इस धंधे से जुड़ा है। आरोपियों के पांच मोबाइल कब्जे में लिए हैं।

डॉक्टर की सलाह पर ही बेचा व खरीदा जा सकता है कैप्सूल
बताया कि इन कैप्सूल को डॉक्टर की सलाह पर खरीदा व बेचा जा सकता है। आरोपियों ने बताया है कि वह यह कैप्सूल ब्लैक में खरीदते हैं। दोगुना दामों पर बेचते हैं। सोमवार रात वह मंगाए गए कैप्सूल का बंटवारा करने आए थे। मोबाइल से आरोपियों के संपर्क में रहने वाले साथियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

एसपी सिटी ने बताया कि नशीले पदार्थ की खेप उज्जैन की एक फैक्टरी से मंगाई जाती थी। इस बारे में जांच व कार्रवाई शुरू कराई है। जिले में अब से पहले भी हजारों नशीले कैप्सूल बरामद कर कई तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। प्रेसवार्ता में नई मंडी सीओ राजू कुमार साव, मंडी कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा भी मौजूद रहे।