{"_id":"615811038ebc3edae039f88a","slug":"muzaffarnagar-villager-s-body-found-in-pond-suspected-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: तालाब में मिला ग्रामीण का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: तालाब में मिला ग्रामीण का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 02 Oct 2021 01:27 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:27 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थानाक्षेत्र में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शनिवार को पुरकाजी थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति का शव तालाब में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुरकाजी थानाक्षेत्र के गांव मांडला में शनिवार को गांव के बाहर बने तालाब में गांव के ही 50 वर्षीय धीर सिंह का शव तैरता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने पूछताछ में बताया कि धीर सिंह ने पास के ही गांव में एक किसान की जमीन ठेके पर ली हुई थी। वह अक्सर खेत पर आता रहता था।
विज्ञापन
वहीं पुलिस के अनुसार शव के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद शव को तालाब में फेंका गया है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन